Himachal Govt
Punjab Govtराज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की...

राज्य सूचना कमिश्नर हरप्रीत संधू ने पश्चिमी कमान के जी.ओ.सी. से की मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: राज्य सूचना कमिश्नर, पंजाब, हरप्रीत संधू ने आज चंडीमंदिर में पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी), लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, एवीएसएम, एसएम से मुलाकात की और भारत की समृद्ध सैन्य विरासत और गौरवशाली इतिहास के बारे में सार्थक विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान, हरप्रीत संधू ने अपनी कलाकृति, ‘पीकॉक – द ग्लोरी ऑफ इंडिया’, जो देश की संस्कृति के गौरव का प्रतीक है, के साथ-साथ अपनी कॉफी टेबल बुक ‘सुखना झील एट डॉन’ भी भेंट की, जो चंडीगढ़ के निर्माण के 75वें वर्ष और शहर की आरकीटैकचरल, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत के जश्नों को समर्पित है।

उन्होंने अपना शोध प्रकाशन, ‘व्हीट फील्ड्स ऑफ पंजाब – द स्पिरिट ऑफ विसाखी’ भी भेंट किया, जो पंजाब की कृषि विरासत के दस्तावेज़ीकरण और इस धरती तथा यहाँ के लोगों के साथ भारतीय सेना के अटूट संबंध को मान्यता देने के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है। यह विचार-विमर्श पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक और कृषि विरासत के साथ-साथ भारतीय सेना की गौरवशाली विरासत को बढ़ावा देने के लिए साझा प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है। इस तरह के प्रयासों से देश के सशस्त्र बलों और उनकी विरासत के बीच संबंध और मजबूत होते हैं। पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह, एवीएसएम, एसएम, ने राज्य सूचना कमिश्नर, पंजाब, हरप्रीत संधू को पश्चिमी कमान का प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया – जो भारतीय सेना की वीरता, सेवा और स्थायी विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक है। भारत की समृद्ध सैन्य विरासत को समर्पित इस सार्थक विचार-विमर्श के माध्यम से देश की अनूठी सशस्त्र सैन्य परंपरा को संरक्षित रखने और सम्मान देने की हार्दिक कोशिश की गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा ने संशोधित रोहतक जिला गजेटियर-2025 किया जारी

चंडीगढ़: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ....

राजकीय उच्च विद्यालय रोड़ा में किशोरावस्था दिवस पर विशेष जागरुक शिविर का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उच्च विद्यालय रोड़ा में किशोरावस्था दिवस पर...

Punjab News: मेडिकल स्टोर मालिक के घर पर फायरिंग मामले में Police का आया बयान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला सिविल अस्पताल के सामने जालंधर रोड पर...

जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, बैंकों ने जिला में जून तिमाही तक 1,203.64 करोड़ के ऋण किए वितरित

ऊना,सुशील पंडित: जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त ऊना ईशांत जसवाल...

हरियाणा ने संशोधित रोहतक जिला गजेटियर-2025 किया जारी

चंडीगढ़: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज चंडीगढ़ स्थित नए हरियाणा सिविल सचिवालय...

राजकीय उच्च विद्यालय रोड़ा में किशोरावस्था दिवस पर विशेष जागरुक शिविर का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उच्च विद्यालय रोड़ा में किशोरावस्था दिवस पर विशेष जागरुक शिविर का आयोजन किया। खंड चिकित्सा अधिकारी डा....

रोटरी क्लब ऊना ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठार खुर्द के बच्चों में बांटी अध्ययन सामग्री व मिठाइयां

ऊना,सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने सेवा कार्यों की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठार...