Himachal Govt
JalandharJalandhar News: ट्रक और कार की टक्कर में जमकर हुई ड्राइवर की...

Jalandhar News: ट्रक और कार की टक्कर में जमकर हुई ड्राइवर की छित्तर परेड, भारी हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पठानकोट चौक पर ट्रक और कार में भीषण टक्कर हो गई। घटना के दौरान सड़क पर भारी हंगामा देखने को मिला। वहीं कार चालक और लोगों द्वारा ट्रक चालक की जमकर छित्तर परेड की गई। आरोप हैकि ट्रक चालक ने शराब का सेवन किया हुआई है और ट्रक तेज रफ्तार से लेकर आ रहा था। वहीं दूसरी ओर ट्रक चालक का कहना है कि उसने कोई नशा नहीं किया है। जिसके बाद उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

कार चालक गौरव ने कहाकि ट्रक चालक ने गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया और ट्रक चालक कहने लगा कि गाड़ी डीएसपी की है और वह खुद आकर बात कर लेंगा। इस दौरान वह गाड़ी के नुकसान की भरपाई करने से इंकार करने लगा। जिसके बाद गुस्से में आए कार चालक सहित लोगों ने ट्रक चालक की जमकर छित्तर परेड कर दी। भारी हंगामा होने के बाद ट्रक चालक डीएसपी की बात कहने से इंकार करने लगा। गौरव ने कहाकि वह कंबल लेने के लिए फोकल प्वाइंट में स्थित फैक्टरी में गया था। घटना के दौरान परिवार कार में मौजूद था।

वहीं महिला ने कहाकि वह गर्भवती है और बवेजा अस्पताल से दवाई लेकर कार में परिवार के साथ आ रही थी। इस दौरान ट्रक से उनकी कार की टक्कर हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसआई कुलवंत सिंह पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। जांच अधिकारी ने कहाकि ट्रांसपोर्ट नगर ब्लिंकिट के बाहर सड़क हादसा हुआ था जिसके बाद ट्रक चालक गाड़ी भगाकर ले गया था और उसे पठानकोट चौक पर लोगों ने पीछा करके काबू कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है, जहां दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा ने संशोधित रोहतक जिला गजेटियर-2025 किया जारी

चंडीगढ़: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ....

राजकीय उच्च विद्यालय रोड़ा में किशोरावस्था दिवस पर विशेष जागरुक शिविर का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उच्च विद्यालय रोड़ा में किशोरावस्था दिवस पर...

Punjab News: मेडिकल स्टोर मालिक के घर पर फायरिंग मामले में Police का आया बयान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला सिविल अस्पताल के सामने जालंधर रोड पर...

जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, बैंकों ने जिला में जून तिमाही तक 1,203.64 करोड़ के ऋण किए वितरित

ऊना,सुशील पंडित: जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय बैंक सलाहकार समिति की बैठक अतिरिक्त उपायुक्त ऊना ईशांत जसवाल...

हरियाणा ने संशोधित रोहतक जिला गजेटियर-2025 किया जारी

चंडीगढ़: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज चंडीगढ़ स्थित नए हरियाणा सिविल सचिवालय...

राजकीय उच्च विद्यालय रोड़ा में किशोरावस्था दिवस पर विशेष जागरुक शिविर का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उच्च विद्यालय रोड़ा में किशोरावस्था दिवस पर विशेष जागरुक शिविर का आयोजन किया। खंड चिकित्सा अधिकारी डा....

रोटरी क्लब ऊना ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठार खुर्द के बच्चों में बांटी अध्ययन सामग्री व मिठाइयां

ऊना,सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने सेवा कार्यों की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुठार...