Himachal Govt
Rashifalआज का राशिफल, 22 अगस्त 2026

आज का राशिफल, 22 अगस्त 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शनिवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पूरी रात रवि योग रहेगी। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 32 मिनट पर बुध सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 अगस्त 2026 का दिन और आपका आज का लकी नंबर और लकी रंग क्या रहेगा। पढ़ें संपूर्ण राशिफल।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा , जिससे आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, आपके परिवार में खुशियां बढ़ेगी। आज नर्सिंग कर रहे छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। आज आपके नए दोस्त बनेंगे , जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आज आपके लिए बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू देने के लिये काफी अच्छा समय चल रहा है। आज आपकी महत्वाकांक्षा को काफी बल मिलेगा।

वृष राशि: आज का दिन आपके परिवार के लिए खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है।इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। पहले जिस व्यक्ति की आपने मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। आज परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपकी तारीफ करेंगें , जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज अध्यात्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे आपका मन शांत रहेगा।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप नया घर लेने का विचार कर सकते हैं और आपको किसी बिल्डर्स के माध्यम से जबरदस्त डील मिलेगी। आज आप घरेलू काम काज में जीवनसाथी का हाथ बटाएंगे। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं, जिसके माध्यम से आपकी तरक्की होना तय है। आज आप कपड़े के व्यापार में बढ़िया मुनाफा कमायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा , जिससे आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कर्क राशि: आज आप दिन की शुरुआत अच्छे मूड से करेंगे। आज किसी रुके काम को पूरा करने का सही समय है, इसमें आपको कलीग का सहयोग भी मिलेगा। इस राशि के सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट के ऊपर काम शुरू कर सकते हैं। आज आपकी जॉब की तलाश खत्म होगी और आपको अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। आज आपका दांपत्य रिश्ता मजबूत बनेगा। परिवार के साथ अच्छा समय स्पेंड करेंगे। आज आपकी रुचि लेखन कार्य में रहेगी। बहुत दिनों बाद आप कुछ लिखने का प्रयास करेंगे।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी से होगी, जिससे आप जीवन की नई सीख लेंगे। आज आपकी कड़ी मेहनत से दूसरे भी प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। दफ्तर में आज उच्चाधिकारियों की मदद से रूका काम पूरा हो जायेगा। आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा । इस राशि के स्टूडेंट्स कॉलेज में कुछ नया सीखेंगे और पढाई की तरफ झुकाव बढ़ेगा। आज आपको रोज की अपेक्षा व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा।

कन्या राशि: आज आपका दिन नई उमंग के साथ शुरू होने वाला है। आज आपकी सूझ-बूझ से किसी काम में सफलता हासिल होगी। आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगें , जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आप जीवनसाथी के लिए नई ज्वेलरी खरीद सकते हैं, आपके जीवन में आनंद बढ़ेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन अच्छा है। आज आपका मन शांत व संतुष्ट रहेगा। आज आपके घर में कोई शुभ कार्यक्रम का आयोजन होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। आज परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आज कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है लेकिन जीवनसाथी की मदद से आपका काम आसान हो जायेगा। आज प्रॉपर्टी के कारोबार से आपको अच्छा खासा फायदा मिलने के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। अपना जरूरी सामान रखना न भूलें। आज आपके बिजनेस में अच्छा प्रॉफिट होगा। आज आप फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप कोई भी काम शुरू करने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद जरुर लें। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार होगा , जिससे घर का वातावरण खुशहाल बनेगा।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको वर्क-फील्ड में सहयोगियों से मदद मिलेगी। इस राशि के घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। आज आपकी सैलरी में इंक्रीमेंट होगा , जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आपको शांत रहने की जरूरत है। आज परिवार से संबंधित किसी समस्या का असर आपके काम पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। आज आप पूरे डेडीकेशन और मेहनत के साथ परिस्थिति को सुधारने में सफल होंगे।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आज आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आज आपका मन मनोरजंन में लगेगा। आप थियेटर में मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में कोई स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप किसी काम की शुरुआत कर सकतें हैं , जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आज आप आलस्य का त्याग करके आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। आज राजनीतिक व्यक्तियों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को और बढ़ाएगी साथ ही जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा । आज आप शॉपिंग करने का मन बनाएंगे और अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे उन्हें खुशी मिलेगी। आज आप किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे और अपने विचारों को रखेंगे।

मीन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको परिवार से खुशखबरी मिलेगी और ईश्वर की कृपा से आज आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है , जिससे आपका प्रोजेक्ट समय से पूरा हो जाये। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर लंबी बात हो सकती है। आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। आज आप ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे। आज आपको किसी बुजुर्ग महिला की सेवा करने का अवसर मिलेगा और इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

International Airport पर खत्म हुआ एविएशन फ्यूल, रन-वे पर फंसे दर्जनों प्लेन; मचा हड़कंप

न्यूयॉर्कः अमेरिका में हैरान कर देने वाला मामला सामने...

Punjab में हाई अलर्ट, Pak गैंगस्टर भट्टी के निशाने पर ये शहर

चंडीगढ़ः पंजाब में बड़ी आतंकवादी घटना की साजिश रचे...

Punjab News: बाबा रामपाल की किताबें बांटने को लेकर गरमाया मामला, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

फरीदकोटः हरियाणा के सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल का...

International Airport पर खत्म हुआ एविएशन फ्यूल, रन-वे पर फंसे दर्जनों प्लेन; मचा हड़कंप

न्यूयॉर्कः अमेरिका में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने एविएशन इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है।...

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने से मचा हड़कंप, 40 लोग अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर जिले में क्लोरीन गैस के रिसाव से अफरा-तफरी का माहौल मच गया है। गैस रिसाव...

Punjab News: नदी में डूबी मिली कार, SSF की टीम ने लोगों को निकाला सुरक्षित बाहर, देखें वीडियो

पंचकूलाः पापी ढाबे से सूचना मिलने पर जब टीम पंचकूला से अजीजपुर टोल प्लाजा पर रामपुर गांव से छत्त...

Punjab में हाई अलर्ट, Pak गैंगस्टर भट्टी के निशाने पर ये शहर

चंडीगढ़ः पंजाब में बड़ी आतंकवादी घटना की साजिश रचे जाने की आशंका है। खबर है कि खुफिया एजेंसियों ने...