Himachal Govt
FaridkotPunjab News: बाबा रामपाल की किताबें बांटने को लेकर गरमाया मामला, हुआ...

Punjab News: बाबा रामपाल की किताबें बांटने को लेकर गरमाया मामला, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदकोटः हरियाणा के सतलोक आश्रम के बाबा रामपाल का साहित्य बांटने को लेकर मनप्रीत सिंह खालसा और महिलाओं में विवाद हो गया। दरअसल, घर-घर जाकर 20-20 रुपये में किताबें बेच रहीं महिलाओं को निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोक लिया। निहंग ने पंजाब में रामपाल का साहित्य बांटने से रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। उधर, महिला ने भी निहंग मनप्रीत खालसा को दो टूक कह दिया कि धर्म का प्रचार तो कोई कहीं भी कर सकता है। महिला के जवाब पर तिलमिलाए निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब में ढोंगी और पाखंडियों का प्रचार करके दिखाओ, तो महिलाओं ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि तुम किस-किस को रोकोगे? इस विवाद का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

निहंग मनप्रीत खालसा का कहना है कि ये जिसका प्रचार कर रहे हैं, ठीक वैसे ही कर रहे हैं जैसे चर्च वाले करते हैं। औरतों को आगे कर प्रचार के लिए भेजा जा रहा है। तुम खुद सिख परिवारों से हो, फिर भी ऐसा काम कर रही हो। मनप्रीत खालसा का कहना है कि पंजाब में इस समय नशे का भयानक दौर चल रहा है। हमारी पूरी जवानी को नशे ने खा लिया है। क्या तुमने कभी नशे के खिलाफ कोई प्रचार किया? कोई लिटरेचर बांटा? पंजाब में इतना पाखंड और लचरता फैली हुई है, कभी इस पर आवाज उठाई?

मनप्रीत सिंह खालसा का कहना है कि इस बाबा के पास एक 80 साल का बुजुर्ग गया। उसने रामपाल के पास जाकर कहा कि उसे गुरु गोबिंद सिंह जी ने सपने में आकर रामपाल के चरणों में जाने को कहा। इसका सीधा मतलब यह है कि तुम लोग इसे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी से भी ऊपर साबित करने की कोशिश कर रहे हो। मनप्रीत सिंह खालसा ने कहा कि ये दुराचारी का प्रचार कर रहे हैं और उसे प्रमोट कर रहे हैं। ये महिलाएं मिलकर यह काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें विरोध करना चाहिए था, लेकिन वो प्रचार कर रही हैं।

मनप्रीत सिंह खालसा ने महिलाओं से सवाल किया कि क्या तुम यह काम करने के लिए पैसे लेती हो? तुम मेरी बहन हो, यह काम तुम्हारे लिए अच्छा नहीं है। तुम्हें पंजाब को बचाना चाहिए। हम पंजाब के पानी और हक के लिए लड़ रहे हैं और तुम यहां 20-20 रुपये में किताबें बेच रही हो। यह 20 रुपये तो सिर्फ एक बहाना है, असली मकसद तो प्रचार करना है। निहंग मनप्रीत खालसा ने कहा कि तुम सिख परिवारों को रामपाल का साहित्य बांट रही हो। अगर देना ही है तो सिख परिवारों को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और छोटे साहिबजादों का इतिहास व लिटरेचर दो। हिंदुओं को उनके धर्म ग्रंथों का साहित्य दो, ताकि सब अपने-अपने धर्म में पक्के रहें। पंजाब की धरती पर हम ऐसा पाखंड बिल्कुल होने नहीं देंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

3 ठिकानों पर सेहत विभाग की रेड, 2400 किलो मिलावटी खोया नष्ट, देखें वीडियो

मेरठः रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर मिठाइयों में खपाने के...

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, जल्द बिल पेश करेगी सरकार

वेलिंगटनः बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान...

Punjab News: घर में घुसकर की तोड़फोड़, जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के गांव वलूर में एससी परिवार के...

3 ठिकानों पर सेहत विभाग की रेड, 2400 किलो मिलावटी खोया नष्ट, देखें वीडियो

मेरठः रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर मिठाइयों में खपाने के लिए तैयार किए जा रहे मिलावटी मावे को खाद्य सुरक्षा...

नेता के घर पर गिरी आकाशीय बिजली, छत पर रील बना रहे बच्चों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

गयाजीः बिहार के गयाजी जिले के वजीरगंज बाजार में जेडीयू के स्थानीय नेता के घर पर आकाशीय बिजली गिरने...

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, जल्द बिल पेश करेगी सरकार

वेलिंगटनः बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते न्यूजीलैंड सरकार सोशल मीडिया को लेकर कड़ा कदम...

रिफाइंड से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी–डब्बे लेकर पहुंचे लोग, मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

गुनाः मध्य प्रदेश के गुना जिले में रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार बीनागंज...