Himachal Govt

Himachal Govt
Rashifalआज का राशिफल, 18 अगस्त 2026

आज का राशिफल, 18 अगस्त 2026

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 5 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 23 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 6 बजकर 47 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज भगवान कल्कि की जयंती मनाई जाएगी। साथ ही आज मंगला गौरी का व्रत भी किया जाएगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशिः आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपको परिवार से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज तरक्की के किसी भी अवसर को अपने हाथ से न जाने दें, कोई भी छोटा चांस आपको मालामाल बना सकता है। आज कम मेहनत में ज्यादा फल पाने वाला दिन है, इसे आप अपने परिश्रम से और भी अच्छा बना सकते हैं।

वृष राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं, आज बॉस आपके किसी काम से खुश होंगे। जिनकी जॉब अभी नई-नई शुरू हुई है, उनको ऑफिस में साथियों का सहयोग मिलेगा। घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, जिससे आपको जल्द ही मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आज आप दोस्त के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी।

मिथुन राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में बढ़िया लाभ होगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज आपको शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन अगर आप विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना चाहते हैं, तो आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए, इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कर्क राशिः आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप किसी नई योजना के ऊपर काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को दोगुनी मेहनत करने की जरूरत है। एक निर्धारित टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करें, इससे आपकी सफलता के चांस बढ़ेंगे। आज आप जीवनसाथी को उपहार देंगे, जिससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। आज आपका दोस्त आपसे मदद की अपेक्षा कर सकता है और आप उसे निराश नहीं करेंगे।

सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए खुशी भरा रहेगा। आज आप ऐसी चीज हासिल कर पाएंगे, जिसकी आपको बहुत कम उम्मीद थी। आज आपके मन में नए-नए क्रिएटिव आइडिया आएंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। आज ऑफिस में हर कोई आपके काम से खुश रहेगा और आपके जूनियर भी आपसे काम सीखने आएंगे। किसी महिला मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी। आज आप किसी के साथ आउट ऑफ स्टेशन जाने का मन भी बना सकते हैं।

कन्या राशिः आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज किसी बड़े काम को शुरू करने से पहले, किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह-मशविरा करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपको होलसेल के बिजनेस में बड़ा धन लाभ होगा। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। आज ऑफिस के काम में आपको किसी का सहयोग मिल सकता है, जिससे काम समय पर पूरा हो जाएगा। आज आप किसी जरूरतमंद बच्चे की मदद करेंगे, जिससे उसका जीवन बदल जाएगा।

तुला राशिः आज का दिन आपके लिए रोज की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आज आप पुराने कार्यों को पूरा करके नए कार्यों में भी रुचि दिखाएंगे। आज आप बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, कोई भी बड़ी डील साइन करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच-परख लें। इस राशि की महिलाएं गृह उद्योग शुरू कर सकती हैं, आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपकी माता जी का स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपको ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें और किसी से भी ऐसी बात न बोलें जिससे उसका दिल दुखे। आज अचानक आपके घर पर किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। अगर आप घर शिफ्टिंग का मन बना रहे हैं तो आज आप कर सकते हैं। आज आप किसी विषय पर अपने दोस्तों से खुलकर बात करें, जिससे आपको समस्या का समाधान मिल सके। आज आप किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद लें, दिन अच्छा गुजरेगा।

धनु राशिः आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। लंबे समय से फंसा हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। आज स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको मनचाही जगह पर ट्रांसफर का ऑफर मिल सकता है। आईआईटी या किसी भी टेक्निकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का विशेष सहयोग मिलेगा। आप किसी अच्छे संस्थान में दाखिला भी प्राप्त कर सकते हैं।

मकर राशिः आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। आज आपको काम पूरा करने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, अंततः आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर अपना खुद का होटल या रेस्टोरेंट ओपन कर सकते हैं। यदि आप अपने बिजनेस को शिफ्ट करना चाहते हैं या कोई दूसरी ब्रांच खोलना चाहते हैं, तो आज इसकी प्लानिंग कर सकते हैं। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

कुंभ राशिः आज आपका दिन पहले से ज्यादा लाभ दिलवाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई योजना आज पूरी हो जाएगी, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आप नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं, दिन आपके लिए लाभकारी होगा। आज वाहन का प्रयोग करते समय आपको जरूरी कागजात अपने साथ रखने चाहिए, आपको जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के व्यक्ति जो कला या संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी बड़े प्लेटफॉर्म से गाने का ऑफर मिल सकता है।

मीन राशिः आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके सब कुछ हासिल कर सकते हैं, आज आपके करीबी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज आप बेवजह की बातों से दूर रहें और अपने समय का सही सदुपयोग करें। आज लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठेंगे, जिसका परिणाम आपके फेवर में होगा। आज आप दोस्तों के साथ कुछ काम की बात कर सकते हैं, जिसमें वे आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Trump ने कनाडा को दी राहत, 50% टैरिफ पर लगाई रोक

वाशिंगटनः अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ता ट्रेड तनाव...

कश्मीर दौरे पर आएंगे अमेरिकी राजदूत Sergio Gor, CM Omar Obdullah से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व...

FBI ने जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े गैंगस्टर मेजर सिंह को किया वांटेड घोषित

वॉशिंगटनः अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन...

Jalandhar News: व्यापारी से लाखों की लूट की सुलझी गुत्थी, 3 गिरफ्तार

जालंधर, ENS: सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन के पास 120 फीट...

आजम खान के ठिकानों पर ED की कार्रवाई, 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

लखनऊः समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के...

Trump ने कनाडा को दी राहत, 50% टैरिफ पर लगाई रोक

वाशिंगटनः अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ता ट्रेड तनाव फिलहाल कुछ दिनों के लिए थमता नजर आ रहा है।...

कश्मीर दौरे पर आएंगे अमेरिकी राजदूत Sergio Gor, CM Omar Obdullah से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व मध्य एशिया के विशेष दूत सर्जियो गोर आज अपनी पहली...

FBI ने जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े गैंगस्टर मेजर सिंह को किया वांटेड घोषित

वॉशिंगटनः अमेरिका की जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने पंजाब के गैंगस्टर मेजर सिंह को वांटेड घोषित...

Jalandhar News: व्यापारी से लाखों की लूट की सुलझी गुत्थी, 3 गिरफ्तार

जालंधर, ENS: सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन के पास 120 फीट रोड पर सोमवार रात करीब 7:50 बजे कार सवार 5...