Himachal Govt
AmritsarPunjab में हाई अलर्ट, Pak गैंगस्टर भट्टी के निशाने पर ये शहर

Punjab में हाई अलर्ट, Pak गैंगस्टर भट्टी के निशाने पर ये शहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में बड़ी आतंकवादी घटना की साजिश रचे जाने की आशंका है। खबर है कि खुफिया एजेंसियों ने राज्य में अलर्ट जारी किया है। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का प्लान बनाया है और इसके लिए दो स्थानों की रेकी की है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी गुर्गे अमृतसर जिले में सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकते हैं। ये जानकारी पंजाब पुलिस समेत अन्य एजेंसियों के साथ शेयर कर दी है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों कहा गया है कि इस इनपुट को बेहद गंभीरता से लिया जाए और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया जाए।

रिपोर्ट के अनुसार, इन दो ऑपरेटिव्स की पहचान राणा भाई और मलिक के तौर पर हुई है। खुफिया इनपुट के हवाले से बताया गया है कि साजिश के तहत खासा छावनी और बेस के पास बूढ़ा ठेह की रेकी की है। खासा छावनी में कुछ समय पहले ही धमाका हुआ था।

धार्मिक एवं संवेदनशील स्थानों पर हमला करने और राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाने की साजिश में शामिल शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज कर 52 लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल, मैगजीन तथा 10 कारतूस बरामद किए है। डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को बताया कि ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ (सीआई) अमृतसर ने अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनतारन के हवेलियां गांव निवासी इकबाल सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह और गुलजार सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

डीजीपी यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में मौजूद एक आका के संपर्क में थे और पंजाब में आगे अन्य लोगों तक पहुंचाने के लिए सीमा पार से अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे।

सीआई अमृतसर की पुलिस टीम को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि दोनों संदिग्धों ने विदेश स्थित आका के निर्देश पर भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगी बाड़ के पास स्थित हवेलियां गांव के इलाके में ड्रोन के जरिए हथियारों की बड़ी खेप प्राप्त की है और वे हथियार एवं गोला-बारूद की खेप किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाने वाले हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

3 ठिकानों पर सेहत विभाग की रेड, 2400 किलो मिलावटी खोया नष्ट, देखें वीडियो

मेरठः रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर मिठाइयों में खपाने के...

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, जल्द बिल पेश करेगी सरकार

वेलिंगटनः बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान...

Punjab News: घर में घुसकर की तोड़फोड़, जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के गांव वलूर में एससी परिवार के...

3 ठिकानों पर सेहत विभाग की रेड, 2400 किलो मिलावटी खोया नष्ट, देखें वीडियो

मेरठः रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर मिठाइयों में खपाने के लिए तैयार किए जा रहे मिलावटी मावे को खाद्य सुरक्षा...

नेता के घर पर गिरी आकाशीय बिजली, छत पर रील बना रहे बच्चों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

गयाजीः बिहार के गयाजी जिले के वजीरगंज बाजार में जेडीयू के स्थानीय नेता के घर पर आकाशीय बिजली गिरने...

16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, जल्द बिल पेश करेगी सरकार

वेलिंगटनः बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते न्यूजीलैंड सरकार सोशल मीडिया को लेकर कड़ा कदम...

रिफाइंड से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी–डब्बे लेकर पहुंचे लोग, मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

गुनाः मध्य प्रदेश के गुना जिले में रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार बीनागंज...