21 अगस्त का दिन सभी राशि के जातकों के लिए विभिन्न संबंधों के मामले में भावनात्मक रूप से संवेदनशील रह सकता है। चंद्रदेव वृश्चिक राशि में नीच अवस्था में गतिमान हैं, जिससे कोई व्यक्ति घर, कोई परिवार, कोई संतान तो कोई जीवनसाथी की वजह से मानसिक बेचैनी का सामना कर सकता है। हालांकि, अनुराधा नक्षत्र मित्रता और सहयोग का प्रतीक है, इसलिए आज मित्रों और अपनों का साथ लेना फायदेमंद रहेगा, अकेले मत जूझिए। गुरुदेव-बुधदेव के आश्लेषा नक्षत्र में साथ रहने से बौद्धिक गहराई बनी रहेगी। सूर्यदेव की सिंह राशि में मजबूत स्थिति से आत्मविश्वास जारी रहेगा। वृषभ, सिंह और मकर राशि के पारिवारिक जीवन में धैर्य रखें। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशिफल: घर-परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले करेंगे काम। आज किसी गुप्त मामले में चंद्रदेव नीच राशि में हैं, मन में बेचैनी महसूस हो सकती है। अनुराधा नक्षत्र मित्रता का प्रतीक है इसलिए आज किसी करीबी दोस्त या परिवार वाले से बात करना फायदेमंद रहेगा, अकेले मत जूझिए। संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, आत्मविश्वास बना रहेगा। घर परिवार से जुड़े मामलों में आप तार्किक और परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले काम करेंगे। भाई-बहन से बातचीत में मंगलदेव की वजह से तीखापन आ सकता है, बहस से बचिए। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें, वर्ना छोटी बात बड़ी बन सकती है। सावधानी बस इतनी रखनी है कि आज कोई बड़ा भावनात्मक फैसला जल्दबाजी में मत लीजिए।
वृषभ राशिफल: घर में कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आज चंद्रदेव के सप्तम भाव में नीच राशि में होने से जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ बातचीत में भावनात्मक तीव्रता आ सकती है। थोड़ा संभलकर चलें, राय-मश्वरा करने से लाभ मिलेगा। हालांकि, अनुराधा नक्षत्र की ऊर्जा मिलने से किसी करीबी दोस्त की सलाह काम आ सकती है। घर-परिवार से जुड़े मामलों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, घर में आत्मविश्वास का माहौल बना रहेगा। कोई नया काम भी शुरू हो सकता है। भाई-बहन से बातचीत में गहराई दिखेगी और संबंध मजबूत रहेंगे। संतान के साथ अच्छी तरह से बात करें। प्रेम प्रसंग के मामले में चीजें बहुत बेहतर नहीं होंगी। धन-निवेश के मामलों में मंगलदेव बड़े आर्थिक फैसले जल्दबाजी में लेने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आज पैसों को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला मत लीजिए, थोड़ा रुककर सोचिए, फिर आगे बढ़िए।
मिथुन राशिफल: घर में लग्जरी वस्तुओं का सुख मिलेगा। आज चंद्रदेव छठे घर में नीच राशि में हैं सेहत और दिनचर्या के मामलों में ध्यान रखें, मन में बेचैनी महसूस हो सकती है। हालांकि, अनुराधा नक्षत्र की वजह से आज किसी अपने से बात करना मन हल्का करेगा। सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, जिससे भाई-बहन से बातचीत में आत्मविश्वास दिखेगा। धन के मामलों में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, आर्थिक फैसलों में गहरी समझ बढ़ेगी, सही फैसले लेने में मदद मिलेगी। घर में लग्जरी का सुख मिलेगा, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की किसी मुद्दे पर आलोचना से बचिए। जीवनसाथी और परिवार के किसी सदस्य से जहां तक हो सके वाद-विवाद करने से बचें। व्यक्तित्व में मंगलदेव अकेले शत्रु राशि में सक्रिय हैं, जिससे आप चीजों को अपने कंट्रोल में करना चाहेंगे। इसकी वजह स आपके गुस्सा ज्यादा हो सकता है। बहस या जल्दबाजी से बचना जरूरी है, वरना छोटी बात बड़ी बन सकती है।
कर्क राशिफल: व्यक्तित्व में दिखेगी बौद्धिक गहराई। आज आपकी राशि में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, सोच में गहराई और विश्लेषण क्षमता बढ़ेगी। व्यक्तित्व में ज्ञान की झलक दिखने से लोग प्रभावित होंगे। संतान पक्ष की वजह से मन में बेचैनी महसूस हो सकती है। मगर, चंद्रदेव के अनुराधा नक्षत्र की वजह से आज किसी अपने का साथ राहत देगा, अकेले मत रहिए, बात कर लीजिए। प्रेम संबंध में चंद्रदेव के नीच राशि में होने का असर रिश्ते में मतभेद के रूप में सामने आ सकता है। धन के मामलों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास मिलेगा, कोई नया अवसर भी दिख सकता है। हालांकि, चंद्रदेव की लाभ भाव में दृष्टि होने स आय में उतार-चढ़ाव आ सकता है। भाई-बहन की आलोचना करने से बचिए। खर्च बढ़ने की आशंका है। मंगलदेव की वजह से दिनचर्या को संतुलित रखिए।
सिंह राशिफल: आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा जारी रहेगी। आज सूर्यदेव आपकी ही राशि में आगे बढ़ रहे हैं, केतुदेव भी साथ हैं। आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा जारी रहेगी, लेकिन विनम्रता बनाए रखिए। सुख स्थान पर चंद्रदेव नीच राशि में हैं, घर के किसी मुद्दे पर भावनात्मक तीव्रता आ सकती है। मगर, अनुराधा नक्षत्र की वजह से परिवार का साथ आज खास मददगार रहेगा। मां की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें। धन और परिवार से जुड़े मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए पैसों को लेकर खुद को कोसने से बचिए, जरूरतभर का काम बन जाएगा। दोस्तों से जुड़े मामलों में मंगलदेव का साथ मिलने से आप किसी भी मुश्किल स्थिति का आसानी से सामना कर सकेंगे। व्यय भाव में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, जो आत्मचिंतन में गहराई देंगे। थोड़ा समय ध्यान के लिए निकालें।
कन्या राशिफल: मंगल आपके करियर को मजबूती देंगे। आज आपकी राशि में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं। आप अपनी पर्सनैलिटी को लेकर कुछ ज्यादा ही सतर्क रहेंगे। लोगों को आपका आकर्षण दिखेगा, हालांकि आपको ऐसा लग सकता है कि कहीं कुछ कमी छूट रही है। भाई-बहन से बातचीत में चंद्रदेव नीच राशि में हैं, बातचीत में भावनात्मक तीव्रता आ सकती है। यदि थोड़ा धैर्य रखेंगे, तो अनुराधा नक्षत्र की वजह से भाई-बहन का साथ आपको राहत भी देगा। करियर के मोर्चे पर मंगलदेव आपकी स्थिति को मजबूत करेंगे, लेकिन अपने व्यवहार में आपको संयम रखना होगा। गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ होने से दोस्तों से शुभ सहयोग के साथ गहरी समझ भी मिलेगी। व्यय भाव में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, जो अकेले होने पर भी आपके आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखेंगे। आज खुद की तुलना दूसरों से करने से बचिए और मन को शांत रखिए।
तुला राशिफल: आर्थिक स्थिति को लेकर हो सकती है बेचैनी। आज धन और परिवार से जुड़े मामलों में चंद्रदेव नीच राशि में हैं, पैसों को लेकर मन में बेचैनी महसूस हो सकती है। मगर, अनुराधा नक्षत्र की वजह से आज परिवार की सलाह काम आ सकती है। उनसे मिलने वाला आर्थिक सहयोग आपको मुश्किल से निकाल सकता है। करियर और सम्मान से जुड़े मामलों में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ होने से सोच विकसित होगी। आप कार्यस्थल में अपने विचारों और तर्क से स्थितियों को बेहतर बना सकेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा और पिता का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। धार्मिक कामों में ज्यादा रुझान नहीं रहेगा। दोस्तों से जुड़े मामलों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, सामाजिक दायरे में आपकी बात का वजन बढ़ेगा, नए मौके भी मिल सकते हैं। एकांत में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, जो लग्जरी की चीजों पर ज्यादा खर्च होने का संकेत दे रहे हैं।
वृश्चिक राशिफल: कार्यस्थल में सुनी जाएगी आपकी बात। आज आपकी राशि में चंद्रदेव नीच अवस्था में जारी हैं, नीच भंग की राहत आज भी नहीं मिल रही, इसलिए मन में भावनात्मक तीव्रता या बेचैनी महसूस हो सकती है। हालांकि अनुराधा नक्षत्र मित्रता का प्रतीक है, इसलिए आज दोस्तों या अपनों के साथ समय बिताएंगे, तो ज्यादा परेशानी महसूस नहीं होगी। करियर के मोर्चे पर सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, काम में आत्मविश्वास बना रहेगा, ऑफिस में आपकी बात का असर रहेगा। भाग्य के मामलों में गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, गहरी समझ मिलेगी, फल जल्द मिलेगा। किसी गुप्त या छिपे मामले में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी में कोई फैसला मत लीजिए। आज कोई भी बड़ा भावनात्मक फैसला मत लीजिए, जरूरत पड़े तो सहयोग जरूर लीजिए।
धनु राशिफल: खर्च से जुड़े मामले आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। व्ययभाव में चंद्रदेव नीच राशि में हैं, मन में बेचैनी महसूस हो सकती है। नींद में परेशानी आ सकती है या खर्च से जुड़े मामले आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। अनुराधा नक्षत्र की वजह से आज किसी करीबी से बात करना राहत देगा, अकेले मत रहिए। सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में नौवे भाव में होने से भाग्य का साथ मिलेगा जो आत्मविश्वास बनाए रखेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी गुप्त विषय को लेकर गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, गहरी समझ मिलेगी। करियर के मोर्चे पर शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए काम को लेकर खुद की आलोचना करने से बचिए। जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ बहस से बचना जरूरी है, वरना बात बिगड़ सकती है। सावधानी बस इतनी, आज मन भारी लगे तो चुप मत बैठिए, किसी अपने से बात कर लीजिए।
मकर राशिफल: दोस्तों का साथ बनेगा खास सहारा। आज लाभ स्थान में चंद्रदेव नीच राशि में हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर मन में बेचैनी महसूस हो सकती है, लेकिन अनुराधा नक्षत्र की वजह से आज दोस्तों का साथ खास सहायक रहेगा। किसी गुप्त मामले में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, आत्मविश्वास के साथ पुराना मसला सुलझ सकता है। जीवनसाथी के साथ गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं, रिश्ते में गहरी समझ बढ़ेगी। एक दूसरे की गरिमा को बढ़ाने के काम करेंगे। भाग्य के मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए धार्मिक कामों को लेकर आलोचना से बचिए। सेहत और रोजमर्रा के कामकाज में मंगलदेव अकेले सक्रिय हैं, जल्दबाजी से चोट या गलती का खतरा है, संभलकर काम कीजिए।
कुंभ राशिफल: करियर में अपने विश्वसनीय सहकर्मियों से लें मदद। आज करियर के मामलों में चंद्रदेव नीच राशि में हैं, काम को लेकर मन में बेचैनी महसूस हो सकती है, पर अनुराधा नक्षत्र की वजह से आज किसी सहकर्मी या करीबी दोस्त की सलाह काम आ सकती है। जीवनसाथी या साझेदार के साथ सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, रिश्ते में आत्मविश्वास बना रहेगा, पुरानी दूरी भी कम हो सकती है। गुरुदेव-बुधदेव के आश्लेषा नक्षत्र में साथ होने से आपके अधीनस्थ कर्मचारी आपके लिए मददगार साबित होंगे। गुप्त मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए धन संबंधी चिंता या परेशानी बढ़ सकती है। अपनी आलोचना करने से बचिए। संतान, प्रेम या रचनात्मक काम में मंगलदेव उत्साह से लबरेज रखेंगे।
मीन राशिफल: भाग्य का साथ मिलने से बढ़ेगी आय। आज भाग्य और धार्मिक कामों में चंद्रदेव नीच राशि में हैं। मन में बेचैनी महसूस हो सकती है, लेकिन अनुराधा नक्षत्र की वजह से आज किसी अपने का साथ राहत देगा। संतान, प्रेम या रचनात्मक कामों में आपके लग्नेश गुरुदेव-बुधदेव आश्लेषा नक्षत्र में साथ हैं। लिहाजा, इन तीनों क्षेत्रों में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं होगी। सेहत और दिनचर्या से जुड़े मामलों में सूर्यदेव-केतुदेव सिंह राशि में हैं, सेहत सुधारने का उत्साह बना रहेगा, नई शुरुआत हो सकती है। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में शुक्रदेव नीच राशि में अकेले हैं, इसलिए रिश्ते को लेकर आलोचना से बचिए, धैर्य रखिए।

