Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalसुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसलाः वैवाहिक विवाद में बच्चे का हो सकता...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसलाः वैवाहिक विवाद में बच्चे का हो सकता है DNA टेस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक अहम फैसले में कहा है कि कुछ परिस्थितियों में शादी के दौरान जन्मे बच्चे के पितृत्व की जांच के लिए DNA टेस्ट कराया जा सकता है। अदालत ने यह फैसला उस मामले में सुनाया, जिसमें पति ने पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते तलाक की मांग की थी और दावा किया था कि वह बच्चे का जैविक पिता नहीं है।

जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की पीठ ने महिला की याचिका खारिज कर दी। महिला ने बच्चे के पितृत्व परीक्षण का विरोध करते कहा था कि किसी व्यक्ति को जबरन DNA टेस्ट कराने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। उसने मांग की थी कि पति की तलाक याचिका पर बिना DNA टेस्ट के फैसला किया जाए।

सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा कि अगर महिला अपने पति के प्रति वफादार है, तो फिर DNA टेस्ट का विरोध करने की जरूरत क्यों है। सुप्रीम कोर्ट ने पुणे की फैमिली कोर्ट और बॉम्बे हाईकोर्ट के उन आदेशों को बरकरार रखा, जिनमें पति की तलाक की कार्यवाही के दौरान DNA टेस्ट कराने का निर्देश दिया गया था।

पति का दावा था कि पत्नी पर लगाए गए बेवफाई के आरोपों को साबित करने के लिए बच्चे का DNA टेस्ट जरूरी है। पति ने इससे पहले निजी तौर पर हैदराबाद की एक लैब में DNA टेस्ट कराया था। रिपोर्ट में कथित तौर पर सामने आया कि उसके बच्चे का जैविक पिता होने की संभावना शून्य है। इसके बाद पति ने इस रिपोर्ट को अदालत में पेश किया और तलाक की याचिका में पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाया।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने माना था कि निजी DNA टेस्ट की रिपोर्ट अदालत के निर्देश पर दोबारा DNA परीक्षण कराने के लिए पर्याप्त आधार है। हाईकोर्ट के मुताबिक इस मामले में यह जांच महत्वपूर्ण हो सकती है कि बच्चा पति का जैविक बेटा है या नहीं।

सुप्रीम कोर्ट ने अब हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखते बच्चे के पितृत्व की जांच के लिए DNA टेस्ट कराने का रास्ता साफ कर दिया है। अदालत के इस फैसले को वैवाहिक विवादों में DNA परीक्षण की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पंजाब सुबार्डिनेट सर्विस यूनियन ने 2 घंटे काम बंद कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधरः पंजाब सुबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन यूनियन ने सिविल सर्जन...

सेना के जवानों से भिड़ी Gen Z, कहा- हमारे टैक्स से आपको सैलरी जाती, Video Viral

श्रीनगर: लद्दाख के मिनिमार्ग चेक पोस्ट पर एक तेजी...

Jalandhar News: नशीले कैप्सूल की पेट्रोल पंप के स्कैनर से हो रही ट्रांजेक्शन, देखें वीडियो

घटना स्थल से कुछ दूरी पर है पुलिस चौकी जालंधर, ENS: शहर के 120 फुटी रोड पर नशीले कैप्सूल (प्रेगाबालिन)...

Jalandhar News: पंजाब सुबार्डिनेट सर्विस यूनियन ने 2 घंटे काम बंद कर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

जालंधरः पंजाब सुबार्डिनेट सर्विस फेडरेशन यूनियन ने सिविल सर्जन के दफ्तर बाहर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। पंजाब...

पहलगाम आंतकी हमले के बाद फिर बौखलाया पाकिस्तान, भारतीय विमानों के लिए बंद किया रास्ता

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच में पहलगाम आतंकी हमले के बाद चल रहा तनाव अभी तक खत्म...

Jalandhar News: कीमती भगत का आया बयान, कहा- 21 को ‘पंजाब बंद’ की कॉल फैसला गलत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब गौ सेवा कमीशन के उप चेयरमैन कीमती भगत ने जगतार सिंह हवारा की पैरोल, 21 तारीख...