नई दिल्ली: फूड सेफ्टी को लेकर इस समय सरकार सख्त हो चुकी है। खासतौर पर ट्रेनों में मिलने वाले खाने में कीड़े या फिर पेंट्री में चूहे के द्वारा आटा खाने के बाद अब एफडीए अलर्ट मोड पर आ चुका है। अब इसी के अंतर्गत वेस्टर्न रेलवे के कमर्शियल डिपार्टमेंट के साथ मिलकर एफडीए ने मुंबई के रेलवे स्टेशनों पर 22 फूड स्टॉल बंद करवा दिए हैं। फूड स्टॉल्स पर उन्होंने सख्ती बरतने के लिए भी कहा है। फूड स्टॉल्स पर सख्ती बरतने का मुख्य कारण ही साफ-सफाई में कमी और क्वालिटी अच्छी न होना है।
आखिर किस वजह से हुई कार्रवाई?
Western Railway के अनुसार, इस साल जनवरी से जुलाई के बीच में उनके नेटवर्क पर 1,523 रुटीन जांच की गई थी। इसी जांच की रिपोर्ट आने के बाद नियमों के उल्लंघन के लिए 22 स्टॉलों पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान नियमों का पालन न करने वाले वेंडरों पर कुल 1,14,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
इन जगहों पर एफडीए ने लगाए ताले
बांद्रा स्टेशन पर सबसे ज्यादा सख्त कार्रवाई हुई है। यहां पर एकसाथ पूरे 11 स्टॉल पर ताले लगाए गए हैं। बांद्रा स्टेशन के अलावा ग्रांट रोड, लोअर परेल, चर्नी रोड और मरीन लाइन्स स्टेशनों पर भी स्टॉल बंद करवा दिए गए हैं।
होटल पर हुई सख्ती
बता दें कि एफडीए ने सिर्फ रेलवे स्टेशन पर ही नहीं बल्कि होटल पर भी सख्ती कर दी है। बांद्रा, दहिसर, खार, विले पार्ले, मरोल और चेंबूर के छह होटलों, क्लबों और खाने-पीने की जगहों के लाइसेंस अलग से सस्पेंड कर दिए हैं। इन जगहों पर मिलावटी पनीर, एक्सपार्यड सामान, कीड़े-मकौड़े और गंदगी पाई गई है।
लोग स्टेशन पर स्टॉल से खाना खाते हैं। साफ-सफाई के स्टैंडर्डस को लेकर भी थोड़ा अलर्ट रहें ऐसे में एफडीए और वेस्टर्न रेलवे की कोशिश यही है कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षित खाना मिले और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।

