जालंधर, ENS: श्री गुरु रविदास चौक पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जहां तेज रफ्तार कार चालक ने नाके पर खड़े पुलिस कर्मियों की खड़ी बोलैरो गाड़ी में टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर होने पर जोरदार धमाके की आवाज सुनकर लोग भी दुकानों से बाहर आ गए।
Jalandhar News: ते/ज र/फ्ता/र कार का क/हर, पुलिस कर्मियों की गाड़ी को मारी ट/क्क/र, उड़े प/रख/च्चे#JalandharNews #CarAccident #RoadAccident #PunjabNews #BreakingNews pic.twitter.com/nERin68LKk
— Encounter Newspaper (@encounter_md) August 18, 2026
वहीं मामले की जानकारी देते हुए दलबीर सिंह ने कहाकि 112 नंबर की बोलैरो गाड़ी नाके पर खड़ी थी। इस दौरान तेज रफ्तार कार चालक केशव शर्मा एयरपोर्ट से आ रहा था और गाड़ी में फोन सुन रहा था। दलबीर के अनुसार फोन पर ध्यान होने के कारण कार मोड़ने के दौरान उसने खड़ी बोलैरो गाड़ी में टक्कर मार दी। दलबीर ने बताया कि केशव शर्मा देओल नगर का रहने वाला है और रिश्तेदार को एयरपोर्ट से छोड़कर वापिस आ रहा था।
घटना के दौरान वह गाड़ी में मौजूद थे। गनीमत यह रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई। दलबीर ने कहाकि जब वह गाड़ी में बैठे थे तो वाहनों की टक्कर होने पर जोरदार धमाका हुआ और वह घबरा गए। जिसके बाद कार चालक को काबू किया गया और मामले संबंधी सीनियर अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। दलबीर के अनुसार कार चालक को गाड़ी ठीक करवाने के लिए कहा गया, अगर गाड़ी की रिपेयर नहीं करवाई जाती तो कार चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

