फिरोजपुरः पंजाब में आज़ादी दिवस का राज स्तरी कार्यक्रम छांवनी बोर्ड स्टेडियम में बड़े धूमधाम से आयोजन किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जहां सीएम भगवंत सिंह मान ने शहीदों को नमन करने के लिए नतमस्तक हुए। समारोह से पहले मुख्यमंत्री मान ने अपनी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ हुसैनीवाराला स्थित शहीदी स्मारक पर पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में शानदार सेवाएं निभाने वाले 25 पुलिस अधिकारियों को मेडलों से सम्मानित किया गया, जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में कैबिनेट मंत्रियों ने झंडा लहराने की रस्म अदा की।
समारोह के दौरन आयोजित शानदार मार्च पास्ट में सीमा सुरक्षा बल (BSF), पंजाब पुलिस, पंजाब पुलिस महिला विंग, हिमाचल पुलिस, होम गार्ड्स, एनसीसी और स्काउट्स एंड गाइड्स की टीमों ने हिस्सा लिया। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों द्वारा पीटी शो, देश भक्ति आधारित कोरियोग्राफी और पंजाब के पारंपरिक लोक गिद्धा और भांगड़ा की मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की गई। वहीं सरकारी विभागों की उपलब्धियों को दर्शाने वाली रंगारंग झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
