Advertisement Girl in a jacket
Nationalलाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद PM Modi का ऐलान, एक...

लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद PM Modi का ऐलान, एक करोड़ युवाओं को मिलेगी AI स्किल्स की ट्रेनिंग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पहली बार राष्ट्रीय कार्यक्रम में गाया गया वंदे मातरम्

नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस पर देश आज अपना 80वां जश्न मना रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान वहां अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अजित डोभाल समेत अम्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इस साल का आयोजन इसलिए भी खास है क्योंकि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का जश्न भी इसी मौके पर मनाया जा रहा है।

पहली बार लाल किले के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में वंदे मातरम् को औपचारिक रूप से गाया गया। समारोह में देश की युवा शक्ति की ऊर्जा और उम्मीदों पर खास ध्यान दिया जा रहा है और यह भी दिखाया जा रहा है कि युवा पीढ़ी किस तरह भारत को साल 2047 तक विकसित भारत बनाने के सफर में योगदान दे रही है। लाल किले से अपने संबोधन के दौरान देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र तिरंगे के रंग में रचा-बसा नजर आ रहा है। आज हर दिल ‘वंदे मातरम्’ की धुन पर धड़क रहा है। आज देश के हर घर और हर मन में तिरंगा लहरा रहा है।”

लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को एआई (AI) स्किल्स की ट्रेनिंग देगी। इसके साथ ही छात्रों के लिए ऑनलाइन कोचिंग व्यवस्था की शुरुआत भी की जाएगी। पीएम मोदी ने ‘शक्ति की सप्तधारा’ का आह्वान किया। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूत करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को छोटे-छोटे पुर्जों से लेकर बड़े और जटिल उत्पाद तक खुद बनाने होंगे। डिजाइन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक पूरी वैल्यू चेन भारत में तैयार करनी होगी। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, ‘आज देश को कच्चे तेल पर निर्भर रहना पड़ रहा है, ये हमारी गलत सोच के कारण है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हमने अपने समुद्र तट के 99% हिस्से को ‘नो-गो एरिया’ घोषित कर दिया था। हमने खुद ही तय किया था कि हम खोज के लिए समुद्र में नहीं जाएंगे। यह सोच की कमी थी। जो इलाके कभी ‘नो-गो एरिया’ माने जाते थे, वे अब ‘गो-अहेड एरिया’ बन गए हैं।’

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Girl in a jacket

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: फगवाड़ा गेट में मोबाइल विक्रेता से विवाद मामले में 3 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट मार्केट में उस समय हड़कंप...

Jalandhar News: घर से सिलेंडर चुराते चोर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाटी की वारदातों...

Punjab News: सीएम मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ शहीदों को दी श्रद्धांजलि, फहराया तिरंगा, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पंजाब में आज़ादी दिवस का राज स्तरी कार्यक्रम...

Jalandhar News: फगवाड़ा गेट में मोबाइल विक्रेता से विवाद मामले में 3 पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मोबाइल विक्रेता के साथ कुछ लोगों...

Jalandhar News: घर से सिलेंडर चुराते चोर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी और लूटपाटी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं देओल नगर में...

Punjab News: ‘जय हिंद, जय भारत’ के नारों से गूंजा अटारी बॉर्डर, BSF जवानों ने फहराया तिरंगा, देखें वीडियों

अमृतसरः पूरे देश में आज़ादी दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी...

Punjab News: आजादी दिवस से जमा़ मस्जिद का पुराना नाता, मुस्लिम भाईचारे ने मनाया स्वंत्रता दिवस, देखें वीडियो

अमृतसरः 80वें आज़ादी दिवस के मौके पर ऐतिहासिक जमा़ मस्जिद खैरुद्दीन परिसर में बच्चों और मस्जिद के स्टाफ़ की...