तरनतारनः ज़िले के गांव बूह हथर में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां गोलियां मारकर नौजवान का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सिर में गोली लगने के बाद घायल नौजवान को उपचार के लिए तरनतारन के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
मृतक युवक की पहचान 38 वर्षीय सतपाल सिंह पाला पुत्र दलबीर सिंह निवासी बूह हथर के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पर पहुंची ताना हरिके पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक, सतपाल सिंह पाला की हत्या करने वाला व्यक्ति मृतक की एक्टिवा स्कूटर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।