.
Entertainmentअफ्रीकी युवक ने जब गाया पंजाबी गाना... विजेता राशि मिलने पर भावुक,...

अफ्रीकी युवक ने जब गाया पंजाबी गाना… विजेता राशि मिलने पर भावुक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः अफ्रीकी देश तंजानिया से हरियाणा में पढ़ाई करने आए फधिली अली पाजी उर्फ फाजेल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फाजेल एक शो में हरियाणवी गाना गाते हैं, जिस पर सभी लोग हैरान हो जाते हैं। फाजेल कहते हैं कि मुझे इंडिया बहुत पसंद है, यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। आपको बता दें फाजेल कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से म्यूजिक की पढ़ाई कर रहे है। इस दौरान वह इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन-2 के बोनस एपिसोड में हरियाणवी, पंजाबी और मराठी गाने गाते नजर आते है।

इस दौरान वह शो के जजों और ऑडियंस का दिल जीत लेते है और जज उन्हें 10-10 नंबर दिए और वह शो के विजेता बने। फाजेल को इनाम में 1 लाख का कैश प्राइज भी मिला। साथ ही रैपर बादशाह ने फाजेल से कहा कि वह हरियाणा की ‘37वीं बिरादरी’ हैं।

फाजेल ने कहा कि मैं 2024 में भारत आया था। मैं यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ही रहता हूं। भारत आने से पहले भी हिंदी सीखना चाहता था। अब यहां की भाषा और संस्कृति को करीब से अपना लिया है। अब मैं हिंदी के अलावा हरियाणवी, पंजाबी, मलयालम और मराठी गाने भी गा लेता हूं। वहीं उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय से यहां रह रहा हूं, इसलिए अब मैं भी जाट हूं।

उन्होंने बताया कि परिवार से दूर रहकर पढ़ाई और अपना खर्च चलाना आसान नहीं है। ऐसे में शो में मिली जीत उनके लिए सिर्फ प्रतियोगिता जीतना नहीं थी, बल्कि मां की मदद करने का एक मौका भी था। समय रैना के कहने पर फाजेल ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है।

फाजेल को जब शो का विजेता घोषित किया गया और 1 लाख का पुरस्कार मिला तो वह भावुक हो गए। उन्होंने स्टेज से ही अपनी मां को फोन कर बताया कि उन्हें पैसे मिल गए हैं और वह शो जीत चुके हैं। इस दौरान समय रैना ने भी उनकी मां से बात की। फाजेल ने बताया कि उन्हें भारत सरकार की ओर से हर महीने 20 हजार की स्कॉलरशिप मिलती है। इसी रकम में से बचत करके वह अपनी मां को भी पैसे भेजते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला सिरमौर...

Jalandhar News: इस इलाके में हुआ Double Murder, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अवतार नगर की गली नंबर 7 में...

AIIMS Bilaspur के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग देगी हमारी सरकारः मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार...

Punjab News: जुगाड़ू वाहन को लेकर बिजली के पोल से टकराई बस, देखें CCTV

फाजिल्काः जिले के गांव छप्पड़ी वाला में दिल दहलाने...

Punjab News: इस मामले में राइस मिलरों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब राइस मिल एसोसिएशन द्वारा पंजाब के विभिन्न...

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला सिरमौर की नोहराधार तहसील के गटलोग के समीप आज हुई सड़क...

Jalandhar News: इस इलाके में हुआ Double Murder, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: अवतार नगर की गली नंबर 7 में डबल मर्डर हो गया। जहां नौजवान ने पत्नी और पिता...

AIIMS Bilaspur के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग देगी हमारी सरकारः मुख्यमंत्री

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण...

Punjab News: जुगाड़ू वाहन को लेकर बिजली के पोल से टकराई बस, देखें CCTV

फाजिल्काः जिले के गांव छप्पड़ी वाला में दिल दहलाने वाला सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल, सड़क हादसे में...