.
ChandigarhIndrive App पर लगा Ban, लाइसेंस निलंबित

Indrive App पर लगा Ban, लाइसेंस निलंबित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में ऐप आधारित कैब और बाइक टैक्सी सेवाएं संचालित करने वाली कंपनियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चंडीगढ़ स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने नियमों की अनदेखी के चलते इनड्राइव का एग्रीगेटर लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। इससे पहले जून 2026 में प्रशासन ने ओला कैब्स पर भी 6 महीने का बैन लगाया था। राज्य परिवहन प्राधिकरण ने इंडसिस्टम्स आईटी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इंड्राइव के नाम से सेवा संचालित कंपनी का लाइसेंस 10 अगस्त से तत्काल प्रभाव से 6 महीने के लिए निलंबित किया है।

कंपनी को चंडीगढ़ में कैब और बाइक टैक्सी सेवा संचालित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना में इंड्राइव से जुड़े कैब और बाइक टैक्सी मालिकों तथा चालकों को भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने वाहनों को कंपनी के साथ जोड़कर न चलाएं। साथ ही इंड्राइव के मोबाइल अनुप्रयोग के माध्यम से सवारी की बुकिंग स्वीकार नहीं करने को कहा गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित वाहनों के चालान करने के साथ उन्हें जब्त भी किया जा सकता है। प्राधिकरण ने आम लोगों से भी इंड्राइव के माध्यम से चलने वाली कैब और बाइक टैक्सी की बुकिंग नहीं करने की अपील की है।

यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण में पंजीकृत अन्य वैकल्पिक मोबाइल अनुप्रयोगों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। हालांकि, दो बड़े प्लेटफॉर्म्स के बंद होने के बाद भी शहर के ड्राइवरों की दैनिक कमाई (दिहाड़ी) पर कोई बड़ा संकट नहीं मंडराएगा। प्रशासन ने साफ किया है कि यह कार्रवाई चंडीगढ़ मोटर व्हीकल एग्रीगेटर नियम, 2025 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर की गई है। कंपनियां ड्राइवरों को अनिवार्य हेल्थ इंश्योरेंस, टर्म इंश्योरेंस, डिजिटल ट्रेनिंग और तय किराया व्यवस्था जैसी सुविधाएं नहीं दे रही थीं। बार-बार नोटिस देने के बावजूद सुधार न होने पर यह सख्त फैसला लिया गया। विशेषज्ञों और ट्रांसपोर्ट यूनियनों के अनुसार, इन दो कंपनियों के बंद होने से काम पूरी तरह ठप नहीं होगा। ड्राइवरों के पास अपनी दिहाड़ी बचाने के लिए मजबूत रास्ते मौजूद हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने सिर्फ ओला और इनड्राइव को प्रतिबंधित किया है। शहर में उबर और रैपिडो जैसी अन्य स्वीकृत एग्रीगेटर सेवाएं पूरी तरह चालू हैं। ड्राइवर तुरंत इन ऐप्स पर शिफ्ट होकर अपनी राइड्स जारी रख सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

12 अगस्त को इसराना विधानसभा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा : Krishan Lal Panwar

मडलौडा अनाज मंडी से शुरू होकर भालसी गांव में...

यमुना पारिस्थितिकी तंत्र के पुनरुद्धार के लिए समयबद्ध कार्ययोजना

Sewage से लेकर तालाबों तक, प्रदूषण नियंत्रण पर तेजी...

Punjab News: कार से आए चोर गोदाम के ताले तोड़कर लैपटॉप लेकर फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के इस्लामाबाद मोहल्ला में लाहौरी जीरा और...

12 अगस्त को इसराना विधानसभा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा : Krishan Lal Panwar

मडलौडा अनाज मंडी से शुरू होकर भालसी गांव में होगा तिरंगा यात्रा का समापन चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत...

रनवे में अचानक गड़बड़ी आने से हवा में चक्कर लगाता रहा विमान, कई फ्लाइट्स डायवर्ट, यात्रियों की भीड़ लगी

काशीः वाराणसी में खराब मौसम के चलते मंगलवार को वाराणसी जाने वाली इंडिगो की दो उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट...

परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव अतुल कुमार बने महेंद्रगढ़ जिले के प्रभारी

25 करोड़ रुपये या अधिक लागत की परियोजनाओं की करेंगे समीक्षा चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने परिवहन विभाग के आयुक्त एवं...

यमुना पारिस्थितिकी तंत्र के पुनरुद्धार के लिए समयबद्ध कार्ययोजना

Sewage से लेकर तालाबों तक, प्रदूषण नियंत्रण पर तेजी से होंगे काम चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने यमुना नदी और उससे...