.
Nationalपत्नी पर शक के चलते पिता ने दो बेटियों को मारा, आत्महत्या...

पत्नी पर शक के चलते पिता ने दो बेटियों को मारा, आत्महत्या की कोशिश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बेंगलुरुः बेंगलुरु के एक होटल में एक व्यक्ति ने अपनी 5 और 10 साल की दो नाबालिग बेटियों की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में वैवाहिक विवाद और पत्नी पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक जताया गया है। हालांकि, पुलिस हत्या के वास्तविक कारण की जांच कर रही है।

उत्तर-पूर्वी बेंगलुरु के डीसीपी जीके मिथुन कुमार ने बताया कि होटल के सुरक्षा प्रबंधक ने दो बच्चियों की संदिग्ध मौत की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों बच्चियां मृत मिलीं, जबकि उनका पिता गंभीर हालत में था। होटल के सुरक्षा कर्मियों ने उसे मणिपाल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार वह अब खतरे से बाहर है।

मृत बच्चियों की पहचान 5 वर्षीय शेख जेहरा और 10 वर्षीय शेख जोया के तौर पर हुई है। ये परिवार बेंगलुरु के नागवारा इलाके में मेन रोड बिलाल नगर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान एसजी इमरान के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब होटल की सिक्योरिटी ने एक कमरे से इमरान के चीखने की आवाज सुनी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर दोनों बच्चियों का गला घोंटा है। पुलिस को मिले नोट में उसने पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद और उसके किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का संदेह जताया है। डीसीपी ने कहा कि नोट में किए दावों की पुष्टि की जा रही है और हत्या के सही कारण का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

China में तूफान Dolphin ने मचाई तबाही, प्रशासन ने जारी किया बारिश का Yellow अलर्ट

नई दिल्ली: चीन के मध्य क्षेत्र में स्थित हुबेई...

Punjab News: गाड़ी पीछे करने को लेकर झगड़ा में युवक की चाकू मारकर हत्या

पटियालाः सनौर में खालसा कॉलोनी के बाहर देर शाम...

Punjab News: युवक के कत्ल मामले में 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

संगरूरः सुनाम ऊधम सिंह वाला में लड़ाई-झगड़े के दौरान...

Indrive App किया Ban, लाइसेंस निलंबित

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ में ऐप आधारित कैब और बाइक टैक्सी...

China में तूफान Dolphin ने मचाई तबाही, प्रशासन ने जारी किया बारिश का Yellow अलर्ट

नई दिल्ली: चीन के मध्य क्षेत्र में स्थित हुबेई में भीषण समुद्री तुफान डॉल्फिन का असर बढ़ता ही जा...

Punjab News: गाड़ी पीछे करने को लेकर झगड़ा में युवक की चाकू मारकर हत्या

पटियालाः सनौर में खालसा कॉलोनी के बाहर देर शाम दो लोगों ने 25 साल के एक युवक की हत्या...

Jalandhar News: कांग्रेस को झटका, पूर्व पार्षद का बेटा व यूथ कांग्रेस के नेता आप में शामिल

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाली विधानसभा चुनावों से नेताओं का पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाने...

Punjab News: युवक के कत्ल मामले में 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

संगरूरः सुनाम ऊधम सिंह वाला में लड़ाई-झगड़े के दौरान युवक की हत्या के मामले को पुलिस ने महज 6...