फिरोजपुरः जिले के मक्खू गेट के पास देर रात बंद पड़ी दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में दुकान में पड़ा फ्रिज और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार मुताबक देर रात वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। इस दौरान उन्हें फोन करके बताया गया कि दुकान में अचानक आग लग गई है। जब पीड़ित परिवार ने घटना स्थल पर आकर देखा, तो दुकान के अंदर लाखों का सामान और फ्रिज जल चुके थे। परिजनों के अनुसार दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट- सर्किट बताया जा रहा है।