Himachal Govt
JalandharJalandhar News: भार्गव कैंप में चली सीधी गोलियां, जान बचाकर भागे लोग,...

Jalandhar News: भार्गव कैंप में चली सीधी गोलियां, जान बचाकर भागे लोग, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भार्गव कैंप इलाके में गोली चलाने के मामले में नई सीसीटीवी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों ओर से सीधे गोलियां चलाई जा रही है। फुटेज में देख सकते है कि 2 गाड़ियों में नौजवान आते है और घर बाहर रुक जाते है। इस दौरान कुछ समय के बाद कार से युवक उतरते हैं और उनके हाथों में हथियार पकड़े होते है। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलनी शुरू हो जाती है। घटनास्थल पर लोग जान बचा भागने की कोशिश करते है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और देर रात एक व्यक्ति के हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एडीसीपी राकेश यादव ने बताया कि उनकी टीम ने आर्म एक्ट के तहत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 (पूर्व आईपीसी धारा 307–हत्या के प्रयास), आर्म्स एक्ट और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने से संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 198 दर्ज की है।

प्राथमिक जांच मे संदीप पावा, बोनी, तोता और डीसी को नामजद किया गया है, जबकि 10 से 12 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल पुलिस ने संदीप पावा को हिरासत में ले लिया है। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों के लाइसेंस की जांच की जा रही है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि शहर के भार्गव कैंप इलाके में एक्साइज टीम और नशा तस्कर के बीच हुए विवाद के दौरान गोलियां चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए थे, जबकि कई लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई थी। सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक गोली का खोल बरामद किया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रास्ता रोककर भाई से मारपीट, लाठी-डंडों से पीटा; जान से मारने की धमकी का आरोप

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के कलोह में रास्ता रोककर एक...

इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने शिक्षक दिवस पर 15 उत्कृष्ट अध्यापकों को किया सम्मानित

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी संस्था...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में शिक्षक दिवस...

 शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा ने सम्मानित किए पूर्व अध्यापक, भुट्टो बोले गुरु समाज के निर्माणकर्ता

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा द्वारा एक विशेष...

रास्ता रोककर भाई से मारपीट, लाठी-डंडों से पीटा; जान से मारने की धमकी का आरोप

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के कलोह में रास्ता रोककर एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का...

इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने शिक्षक दिवस पर 15 उत्कृष्ट अध्यापकों को किया सम्मानित

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी संस्था इनरव्हील ऊना उमंग क्लब द्वारा एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के  साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों...

51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां

चंडीगढ़: पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में नागरिकों की भागीदारी एक महत्वपूर्ण ताकत के रूप में उभरकर सामने...