Himachal Govt
Haryanaशर्मसार इंसानियतः सड़क किनारे प्लास्टिक के कट्टे में मिला नवजात

शर्मसार इंसानियतः सड़क किनारे प्लास्टिक के कट्टे में मिला नवजात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पानीपतः किशनपुरा के शिव नगर की गली-5 में सोमवार सुबह इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक परिवार ने एक दिन के मासूम को सड़क किनारे छोड़कर चले गए। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे मासूम एक प्लास्टिक के एक कट्टे में बंद था, जिसे तुरंत स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसएनसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में मासूम का इलाज जारी है।

शिव नगर में रहने वाले यॉर्न कारोबारी अक्षय जिंदल की माता सुधा जिंदल सोमवार सुबह घर के बाहर दैनिक साफ-सफाई कर रही थी। उसी दौरान उनकी नजर पड़ोस के मकान के सामने गली में पड़े एक प्लास्टिक के कट्टे पर पड़ी। सुधा जिंदल ने देखा कि बंद कट्टे के अंदर कुछ हलचल हो रही है। सुधा ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते अपने बेटे अक्षय को घर के अंदर से आवाज देकर बाहर बुलाया और शोर सुनकर आसपास के स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने सावधानीपूर्वक जब उस प्लास्टिक के कट्टे को खोला, तो कट्टे के अंदर एक नवजात शिशु बंद था। मासूम को इस बदहाल स्थिति में देख लोगों ने डायल 112 को सूचना दी और बच्चे को तुरंत सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस बल भी अस्पताल पहुंच गया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए है ताकि कुछ जानकारी मिल सके कि कौन शिशु को यहां छोड़कर गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

संक्रान्ति पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने लिए बाबा बाल जी महाराज के आशीर्वाद

ऊना,सुशील पंडित: आज संक्रान्ति के पावन अवसर पर क्षेत्र के...

बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता रोककर युवक का मोबाइल छीना

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना मैहतपुर के तहत रायपुर सहोड़ा...

Punjab News: श्री गुरु नानक देव जी की शादी की सालगिरह को समर्पित निकाला गया भव्य नगर कीर्तन, देखें वीडियो

बटाला:  श्री गुरु नानक देव जी का बारात रूपी विशाल नगर कीर्तन सुल्तानपुर लोधी के गुरुद्वारा श्री बेर साहिब...

ऊना ज़िला में 3 अक्टूबर से शुरू होगी धान की खरीद, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

किसान HP APPP Portal पर घर बैठे कर सकेंगे पंजीकरण एवं टोकन बुक - राजीव शर्मा ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना में...

संक्रान्ति पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने लिए बाबा बाल जी महाराज के आशीर्वाद

ऊना,सुशील पंडित: आज संक्रान्ति के पावन अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बाबा बाल जी महाराज...

Jalandhar News: किसानों के रेलवे ट्रैक जाम का असर, शताब्दी सहित कई ट्रेनें रूकी, यात्री परेशान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 5 जिलों में किसान मजदूर मोर्चा द्वारा 'रेल रोको' आंदोलन चलाया गया। इस दौरान किसानों...