ऊना,सुशील पंडित: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत जिला ऊना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आवासीय फ्यूचर यूथ लीडर्स बूटकैंप का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र ऊना में हुआ। यह बूटकैंप 2 अगस्त से 4 अगस्त् तक आयोजित किया जाएगा। इसमें जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए 35 युवा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर किरण शर्मा, ब्रहमकुमारी ऊना की इनचार्ज आशा दीदी व् कृषि विज्ञान केंद्र ऊना के वरिष्ठ बैज्ञानिक डाक्टर संजय ने किया। जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रथम दिन के सत्र में एडवोकेट शिखा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं तथा उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
इस बूटकैंप के दौरान युवाओं को नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, प्रभावी संचार और टीम निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमे ब्राह्मकुमारी संस्था के प्रशिक्षक विशेष रूप से उपस्तिथ रहेंगे। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर आकाश भारद्वाज व वालंटियर अन्कुश, अन्किता, आरुषि, तुषार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
