पटियाला: पंजाबी यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनसुार कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही बठिंडा की रहने वाली 18 साल की जश्नप्रीत कौर की मौत हो गई। आरोप लगाए जा रहे हैं कि जश्नप्रीत कौर की पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब थी और उसे सांस लेने में दिक्कत थी। इसके बाद भी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने उसे छुट्टी नहीं दी और मानसिक रूप से परेशान किया।

इस कारण लड़की की मौत हो गई। इस घटना के बाद पंजाबी यूनिवर्सिटी में माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए छात्रों ने प्रोफेसर को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। छात्रों द्वारा वी.सी. दफ्तर के बाहर धरना लगाया गया है। यूनिवर्सिटी माहौल इस हद तनावपूर्ण हो गया कि भारी संख्या में पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई है।