Breaking Newsपंजाब: दिनदहाड़े Restaurant मालिक को मोटरसाइकिल सवारों ने मारी गोलियां, देखें वीडियो

पंजाब: दिनदहाड़े Restaurant मालिक को मोटरसाइकिल सवारों ने मारी गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडा: पंजाब में लगातार गोलियां चलने के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वही ताजा मामला बठिंडा के हनुमान चौक से सामने आया है। दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक पर गोलियां चला दीं।

मिली जानकारी के मुताबिक हनुमान चौक के पास स्थित हरमन अमृतसरी कुलचा के युवा मालिक हरजिंदर जोहल उर्फ ​​मेला को शनिवार शाम प्रसिद्ध माल रोड पर दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गोलियां मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों युवक इसी रेस्टोरेंट के ठीक बगल में गोलियां चला रहे थे। बताया जा रहा हैकि हमलावरों ने रेस्टोरेंट मालिक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। अमृतसरी कुल्चा मालिक की हालत गंभीर बनी हुई है। जहां डाक्टरों ने पीड़ित को मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया है।

वहीं दुकान पर काम करने वाले दीपू नाम के चश्मादीद लड़के ने बताया कि वह दुकान के ऊपर खड़ा था। तभी गोली चलने की आवाज सुनी जैसे कोई पटाखे फोड़ रहा हो। इस दौरान दुकान मालिक ने चिल्लाते हुए कहा कि मेरे गोली लगी है, इन लोगों को पकड़ों। तब उसने उनका पीछा किया, लेकिन वह मोटरसाइकिल पर थे और वह घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। चश्मदीद ने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे।

वहीं मौके बठिंडा पुलिस के DSP कुलदीप बरार पहुंचे और पूरी वारदात की जांच शुरू कर दी है। अभी तक जांच में 2 लोगों का वारदात को अंजाम देने का पता चला है। दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता रूपचंद सिंगल मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस प्रशासन को निशाने पर लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मलूकपुर में जेठानी और देवरानी के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज करवाए क्रॉस केस

ऊना: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत मलूकपुर गांव...

Punjab News: AAP सरपंच पर हुई फायरिंग, गाड़ी में तोड़फोड़, 3 घायल, देखें वीडियो

मोगाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 60 हजार की नगदी और 9 पिस्तौल सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की...

Punjab News: टला बड़ा हादसा, पिलर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब जिले में बड़े रेल हादसे को...

मलूकपुर में जेठानी और देवरानी के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज करवाए क्रॉस केस

ऊना: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत मलूकपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट...

Punjab News: AAP सरपंच पर हुई फायरिंग, गाड़ी में तोड़फोड़, 3 घायल, देखें वीडियो

मोगाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं कस्बा बाघापुराना में दिनदहाड़े आम...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 60 हजार की नगदी और 9 पिस्तौल सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

शिमला: शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुंबई में आयोजित तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 को संबोधित करते हुए...