Girl in a jacket
HomeMohaliPunjab News: इस इलाके से 720 बोतल अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके से 720 बोतल अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब सरकार के ‘नशों के खिलाफ जंग’ अभियान के तहत मोहाली पुलिस ने नशीली पदार्थों और शराब तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। मोहाली के सुहाना पुलिस थाने की टीम ने 60 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी देते पुलिस अधिकारी सिमरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्ट तलविंदर सिंह ने फेज-5 के इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी दौरान संदिग्ध ‘स्विफ्ट डिजायर’ कार को रोकने की कोशिश की। कार की खिड़कियों पर टिंटेड ग्लास लगे हुए थे। जब पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया, तो चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इसके बावजूद, पुलिस ने कार की तलाशी ली और उसमें से चंडीगढ़ में अवैध रूप से बेचने के लिए रखी गई 720 बोतलें शराब बरामद कीं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार की ‘नशों के खिलाफ जंग’ अभियान की सफलता को दर्शाती है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की तस्करी को रोकने के लिए लगातार निगरानी और गुप्त सूचना तंत्र का उपयोग किया जा रहा है। सुहाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -