HomeHimachalUnaरेलवे ब्रिज के पास 7.5 बोतल अवैध देसी शराब बरामद, आरोपी पर...

रेलवे ब्रिज के पास 7.5 बोतल अवैध देसी शराब बरामद, आरोपी पर केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना सदर ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे ब्रिज मलाहत के पास कार्रवाई करते हुए पंकज कुमार उर्फ हैप्पी निवासी मलाहत के कब्जे से 7.5 बोतल देसी शराब (मोटा संतरा) बिना लाइसेंस/परमिट के बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2. विदेश भेजने के नाम पर 3 लाख की ठगी, मोहाली निवासी पर मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित
विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये लेने के आरोप में पुलिस थाना सदर ऊना ने मोहाली निवासी अमनदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मनोज कुमार निवासी बिलासपुर ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में आरोपी ने 14 लाख रुपये में विदेश भेजने का आश्वासन दिया था। उसने 3 लाख रुपये का चेक और दस्तावेज सौंप दिए, लेकिन न विदेश भेजा गया और न ही शेष 1.55 लाख रुपये लौटाए गए। पुलिस ने बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
3. गगरेट में दंपती का रास्ता रोककर गाली-गलौज और धमकी, केस दर्ज
ऊना/सुशील पंडित
 गगरेट थाना क्षेत्र में कार सवार दंपती का रास्ता रोककर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता मंजू ठाकुर ने बताया कि शनिवार रात वह अपने पति के साथ घर लौट रही थीं। ऊना रोड गगरेट पर थार चालक हर्षित तिवारी निवासी गौंदपुर बनेहड़ा और उसके साथियों ने उनकी गाड़ी रोककर अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
4. पड़ोसी विवाद में युवक का मोबाइल तोड़ा, दो लोगों पर मामला दर्ज
ऊना/सुशील पंडित
थाना अम्ब के तहत टकारला गांव में पड़ोसी विवाद के दौरान मारपीट और मोबाइल तोड़ने का मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता अमनदीप ने बताया कि घर की मरम्मत के दौरान पड़ोसी आयुष और सुमन देवी उनके घर पहुंचे और विवाद के दौरान आयुष ने उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
5. तेज रफ्तार कार ने बैल को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत
ऊना/सुशील पंडित
अम्ब के आदर्श नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चालक अवतार सिंह निवासी चंबा ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पर खड़े एक लावारिस बैल को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक और उसके साथ सवार विपन कुमार घायल हो गए। दोनों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विपन कुमार को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ बीएनएस की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -