National23 वर्षीय नर्स की हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

23 वर्षीय नर्स की हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायपुरः शहर के MMI नारायणा अस्पताल की नर्स प्रियंका दास (23) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला है। सीने पर चोट के निशान हैं। वो मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी। उसका बॉयफ्रेंड के साथ कुछ विवाद चल रहा था। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।

पड़ोसी कुलेश्वर यादव ने बताया कि, पिछले एक महीने से प्रियंका अपनी 3 सहेलियों के साथ किराए पर रहती थी। वीरवार सुबह जब उसकी सहेली नाइट ड्यूटी कर लौटी तो कमरे के भीतर प्रियंका की लाश देखी। उसके सीने पर चोट के निशान थे। आसपास खून बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। फिर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।

पड़ोसी के मुताबिक, रूममेट लड़कियों ने बताया कि प्रियंका का अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात पर विवाद था, जिसके बाद सहेलियों ने उसे वापस घर जाने के लिए कहा था, लेकिन उसने घर जाने से मना कर दिया। पुलिस को आशंका है कि इस मर्डर के पीछे बॉयफ्रेंड से विवाद एक वजह हो सकती है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं पड़ोसियों का कहना है कि, उन्होंने किसी को भी प्रियंका के कमरे से निकलते हुए नहीं देखा। न ही लड़ाई झगड़े की कोई तेज आवाज सुनी, जिससे यह साफ है कि मर्डर करने के बाद हत्यारा दूसरों की नजर से बचते हुए मौके से फरार हो गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने युवती की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम में युवती के शरीर में चोट के निशान और हत्या का तरीका साफ हो पाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर...

डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

आज पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति...

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पंजाबवासियों को दी हार्दिक बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व...

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul Tent Industries की फैक्ट्री मे आग लगने की खबर है।...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऊना वन मंडल...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ महिलाएं और पुरुष एक...