Girl in a jacket
HomeNational2 साल की मासूम से दरिंदगी, रेप कर मौत के घाट उतारा

2 साल की मासूम से दरिंदगी, रेप कर मौत के घाट उतारा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आरोपी ने मां के साथ सो रही बच्ची को उठाया, पुलिस ने आरोपी के पैरों पर मारी गोली

मेरठः पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दरिंदगी के बाद हत्या से देश उबल रहा है। वहीं क्रांति धरा मेरठ में एक घटना ने फिर देश का सिर शर्म से झुका दिया। जिसमें एक आरोपी ने 2 साल की बच्ची से रेप के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। जानकारी आनुसार आरोपी ने रात को मां के बगल में सो रही बच्ची को उठा अपने साथ ले गया। जिसके बाद उसके साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी।

वारदात की CCTV फुटेज सामने आई है। इसमें दिख रहा कि आरोपी बच्ची को 4 बार उठाने की कोशिश करता है। बार-बार पीछे हट जाता है। 5वीं बार वह बच्ची को उठा लेता है। बच्ची रोने लगती है तो उसका मुंह दबाकर भाग जाता है। जिसके बाद सुबह बच्ची की लाश आबू नाले से बरामद होती है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते आरोपी को एनकाउंटर के बाद पकड़ा है। मेडिकल के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। शाम 5 बजे फरार होने के 2 घंटे के अंदर उसे मुठभेड़ के दौरान दोबारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी मोइश पुत्र हदीश जाजियान, थाना-जलालगढ़, पूर्णिया जिला बिहार का रहने वाला है।

वहीं एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि आरोपी को सुबह अरेस्ट किया गया। मेडिकल के लिए ले जाते वक्त आरोपी चकमा देकर भाग निकला। शाम को उसे कंकरखेड़ा के पास से अरेस्ट किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। बच्ची के पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी पर पॉक्सो की धाराएं बढ़ाई गई हैं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -