Girl in a jacket
HomeNational2 साल की बच्ची को कुत्तों ने बुरी तरह नोचा, दर्दनाक मौत

2 साल की बच्ची को कुत्तों ने बुरी तरह नोचा, दर्दनाक मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झालावाड़ः शहर के भाटिया वर्कशॉप से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां, कुत्तों के हमले में 2 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना आज सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। बच्ची पिता के साथ टेंट के बाहर सो रही थी। तभी 3-4 कुत्ते अचानक वहां पहुंचे और बच्ची को उठाकर करीब 50 मीटर दूर ले गए। आहट सुनकर पिता उठे तो बच्ची गायब थी। पिता बच्ची को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह नोच डाला था। पिता ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को छुड़ाया और तुरंत एसआरजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी देते मृतक बच्ची गोरी के पिता राजूलाल ने बताया कि वह बारां जिले के भंवरगढ़ के निवासी हैं। वे करीब डेढ़ महीने पहले काम की तलाश में झालावाड़ आए थे। वे भाटिया वर्कशॉप के पास टेंट लगाकर रह रहे थे। वह शादी-ब्याह में ढोल बजाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। गोरी की मां मनीषा ने 5 दिन पहले एसआरजी अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। नवजात की हालत गंभीर होने पर आईसीयू में रखा गया था। वहीं मनीषा की भी हालत कुछ ठीक नहीं है जिसके चलते वह भी अस्पताल में थी। पीछे से बाप अपनी बच्ची को संभाल रहा था कि आज सुबह करीब 5 बजे बच्ची को कुत्ते उठाकर ले गए। पिता को जब टेंट में बच्ची नहीं मिली तो वह बच्ची को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह नोच डाला था। पिता ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्ची को छुड़ाया और तुरंत एसआरजी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। दर्जनों कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -