.
NationalPG में रहने वाली असम की 19 वर्षीय युवती की बेरहमी से...

PG में रहने वाली असम की 19 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

Crime News: नोएडा से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां, पीजी में रहने वाली असम की 19 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवती का शव लहूलुहान हालात में पीजी में रहने वाले युवक के कमरे से बरामद हुआ है। युवती के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि घटना के बाद युवक रूम में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। ये वारदात नोएडा के बरौला गांव स्थित एक पीजी में हुई है।

शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद
मकान मालकिन की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस मामले संबंधी छानबीन में जुट गई है। शुरुआती जांच में शराब पीने को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम ने कमरे और आसपास के स्थान की जांच की है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है।

माता-पिता को बिना बताए नोएडा आई थी मृतका
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान असम के डिबगरू की रहने वाली महक अहमद के रूप में हुई है। वह 12वीं तक की पढ़ाई कर चुकी थी और करीब 3 सप्ताह पहले ही अपने माता-पिता को बिना बताए नोएडा आई थी। यहां वह अपनी पुरानी सहेली संजना के साथ बरौला गांव स्थित पीजी मैं रह रही थी। इसी मकान की पहली मंजिल पर बिहार के कटिहार का रहने वाला रमन भी कमरा लेकर रहता था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Property Dealer हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर...

गॉदरेज कंपनी  ने पीजीआई  एममईआर के सहयोग से लगाया  रक्तदान शिविर

बद्दी,सचिन बैंसल: बद्दी के काठा स्थित  गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स...

Punjab News: Property Dealer हत्याकांड में शामिल दो व्यक्ति ग्लॉक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे...

हरियाणा ने IAS अधिकारी शालीन की सेवाएं केंद्र सरकार को सौंपी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी डॉ. शालीन की सेवाएं तत्काल प्रभाव से केन्द्र सरकार को सौंप दी हैं।...

राष्ट्र भावना के साथ देश की एकता, तिरंगा झंडा है सम्मान और गौरव का है प्रतीक – Dr Krishan Lal Midha

साइकिल, मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य वाहनों पर सवार होकर लोगों ने लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा, जगह-जगह हुआ भव्य...

Punjab News: उफान पर उज्ज और जलालिया दरिया, सड़कों पर बह रहा पानी, लोगों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

पठानकोटः पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है। पठानकोट के...