AdvertisementPunjab Government
Nationalट्रक से टक्कर के बाद AC Bus में आग लगने से जिंदा...

ट्रक से टक्कर के बाद AC Bus में आग लगने से जिंदा जलने से 17 की मौत, कई गंभीर घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चित्रदुर्गः कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में हिरियुर के पास NH‑48 पर एसी बस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु से गोकरण जा रही सी बर्ड ट्रैवल्स की प्राइवेट स्लीपर एसी बस कंटेनर लॉरी से टकरा गई। इस घटना के बाद बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और इस हादसे में 17 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कंटेनर चालक की भी मौके पर मौत हो गई।

हालांकि घटना में कुछ लोगों की जान गई है। जानकारी के अनुसार बस में कुल 32 यात्री सवार थे। वहीं घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही लोग ने पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग की टीम सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्तपताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार जारी है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। वहीं दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि बस और ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी। टक्कर के बाद बस में आग लग गई। हालांकि, इस दौरान बस में से कुछ लोग निकलने में कामयाब रहे। हालांकि, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस बस में कुल 32 लोग सवार थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीएम मोदी ने चित्रदुर्ग बस हादसे के पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, इस भीषण हादसे में हताहत होने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुआवजे का एलान किया है। उन्होंने आग में मारे गए यात्रियों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय...

Punjab News: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर: बहरामपुर इलाके के संदर गांव में एक दुखद...

Parvinder Jhota murder case: पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, झोटा को शहीद का दर्जा देने की मांग, देखें वीडियो

बठिंडाः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की...

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धर्मपुर में आज 15 अक्टूबर को...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना के होनहार...

परविंदर झोटा हत्या मामले को लेकर सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा के शव को मानसा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव अस्पताल में रखे जाने...