विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मण्डल अध्यक्ष भी रहे मौजूद
ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुगड़ियाल व करमाली में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा ने सम्बोधन में कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को कुटलैहड़ में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। शर्मा ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रमुख सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत परिपूर्णता हासिल करना है। शर्मा ने कहा कि वीबीएसवाई ने कृषि क्षेत्र में विकास से जुड़ा एक प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया जिसका लाभ किसान अपने उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए उठा सकते हैं। ड्रोन और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया है। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के साथ भी रचनात्मक संवाद भी हो रहा है।
बहीं जिला युवा मोर्चा सचिव अजय ठाकुर ने सम्बोधन में कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी की हर गारंटी की गारंटी है। लेकिन राज्य सरकार की दस गारंटिया 11 महीने की हो गई है। लेकिन अभी तक एक भी गांरटी पूरी नहीं हुई है। इससे ज्यादा शर्मनाक बात और क्या हो सकती है। ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रमुख सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत परिपूर्णता के रूप में हासिल की गई उपलब्धियों का भी उल्लेख किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत सरकार की अब तक की सबसे व्यापक पहुंच वाली पहल है। समावेशी विकास के दृष्टिकोण पर आधारित इस यात्रा के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया गया है कि सरकारी योजनाओं का लाभ देश के हर कोने में शत- प्रतिशत परिपूर्णता तक पहुंचे। यह यात्रा व्यापक स्तर पर पहुंच बनाने के साथ-साथ सूचना-प्रसार और देश के विकास में सक्रिय हितधारक बनने के लिए नागरिकों को सशक्त बनाने हेतु इस उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ठाकुर ने राज्य सरकार पर भी खूब हमला बोला है। और सूक्खू सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को फ़्लॉप करार देते हुए कहा कि हिमाचल में झूठी गारंटियों को देने बाले जनता ने सत्ता से बाहर किये है। और राज्य की सूक्खू सरकार एक भी गांरटी एक वर्ष के कार्यकाल में पूरा नहीं कर पाई है। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष देबराज देवू, कुटलैहड़ भाजपा प्रवक्ता सुरेंद्र हटली, वीडीसी सदस्य राजेन्द्र रिंकू, राज कुमार मनकोटिया,देवराज राणा के अलाबा दर्जनों लोग मौजूद रहे।
