Girl in a jacket
HomeNationalSports Academy में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sports Academy में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुरः राजधानी के नारायण विहार थाना इलाके में स्थित स्पोर्ट्स एकेडमी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्विमिंग पूल में मिले शव के सिर के पीछे चोट के निशान मिलने और मौके से सीसीटीवी गायब होने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी (मानसरोवर) आदित्य काकड़े के अनुसार, मृतक की पहचान भांकरोटा के मुकंदपुरा रोड निवासी सत्येंद्र चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते मृतक के भाई रंजीत चौधरी ने बताया कि सत्येंद्र शनिवार शाम करीब 4 बजे एकेडमी गया था। कुछ देर बाद फोन आया कि वह पूल के पास गिर गया है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। जब परिजन एकेडमी पहुंचे, तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। परिजनों का आरोप है कि मौके से सीसीटीवी का पूरा सिस्टम ही गायब था और एकेडमी का कोई भी स्टाफ वहां मौजूद नहीं मिला।

सत्येंद्र के सिर के पिछले हिस्से पर गहरी चोट के निशान हैं। परिजनों का तर्क है कि अगर मौत पूल में डूबने से होती, तो सिर के पीछे इस तरह के घाव नहीं मिल सकते। उन्हें शक है कि किसी ने पीछे से भारी वस्तु से वार कर सत्येंद्र को मौत के घाट उतारा है। पुलिस ने शनिवार रात ही शव को अपने कब्जे में लेकर सवाई मानसिंह एसएमएस अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

एसीपी आदित्य काकड़े ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। पुलिस एकेडमी संचालकों और वहां आने वाले अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। मेडिकल बोर्ड के जरिए शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत पानी में डूबने से हुई है या चोट लगने से। फिलहाल जांच जारी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -