Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: Harbhajan Singh को केंद्र ने दी राहत, मिली Security ,...

Jalandhar News: Harbhajan Singh को केंद्र ने दी राहत, मिली Security , देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (ENS) भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को तब बड़ा झटका लगा था जब उनकी Y+सिक्योरिटी सरकार ने वापिस ले ली थी। इस सिक्योरिटी में 4 कमांडो, 5 पुलिसकर्मी और एक गाड़ी वापिस ले ली गई थी। वहीं अब केंद्र सरकार ने उन्हें राहत देते हुए नई सिक्योरिटी दे दी है। दरअसल, हाल ही में राघव चढ़ा सहित तीन राज्य सभा सदस्य भाजपा में शामिल हो गए हैं। राघव चड्ढा का दावा है कि हरभजन सिंह सहित कल 7 राज्यसभा सदस्य आप पार्टी छोड़ चुके हैं, जिसके बाद बीते दिन आप कार्यकर्ताओं द्वारा अशोक मित्तल और हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया था।

बता दें कि राघव चड्ढा सहित तीन राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद से राजनीतिक गलियारे में हलचल मची हुई है। बीते दिन कार्यकर्ताओं द्वारा अशोक मित्तल की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के गेट केबाहर और हरभजन सिंह के घर के बाहर गद्दार शब्द लिखकर प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों का पुतला फूंककर रोष जाहिर किया गया था। वहीं राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और अन्य सांसदों के पार्टी बदलने से कई लोग उनके खिलाफ हैं जबकि भाजपा के कई नेता उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं अब उनकी सिक्योरिटी दोबारा केंद्र सरकार की तरफ से बहाल होने के चलते हरभजन सिंह ने राहत की सांस ली है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -