ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के तहत जलग्राम टब्बा में एक युवक के साथ गाली-गलौच और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में ऋषि सहोड़ निवासी रायपुर सहोड़ा, तहसील व जिला ऊना ने बताया कि 20 और 21 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 12:15 बजे वह जलग्राम टब्बा स्थित तारा होटल के पास था। इसी दौरान अक्षय, अनिकेत उर्फ केतु और मृदुल उर्फ मन्नू, सभी निवासी बहडाला, उसके पास आए। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ गाली-गलौच शुरू कर दी और बाद में मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।
शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर ऊना में तीनों आरोपियों के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।