Girl in a jacket
HomeNationalपुरानी रंजिश के चलते युवक को बीच सड़क डंडों से पीटा

पुरानी रंजिश के चलते युवक को बीच सड़क डंडों से पीटा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पानीपतः दिनदहाड़े एक युवक को बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। युवक कोर्ट से पेशी भुगत कर लौट रहा था। रास्ते में उसको ऑटो से नीचे उतार कर युवकों ने हमला कर दिया। मौके पर भीड़ बढ़ती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी अनुसार, चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में रविंद्र कुमार ने बताया कि वह गांव खलीला प्रहलादपुर का रहने वाला है। गांव के ही रहने वाले प्रदीप, कुलदीप व बिल्लू उससे व उसके परिवार के साथ काफी पुरानी रंजिश रखते हैं। इसी रंजिश के चलते करीब डेढ़ साल पहले उक्त लोगों ने उस पर आईटी एक्ट का एक मुकदमा दर्ज करवाया था।
मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट में पेशी थी और वह तारीख भुगत कर सेक्टर 25 में अपने भाई के पास आ रहा था। वह ऑटो से खादी आश्रम के सामने दूसरी तरफ पहुंचा। वहां प्रदीप अपने 5-6 साथियों के साथ कोर्ट से ही रेकी करते हुए बाइक व कार से उसके पीछे वहां पहुंचा।

उन्होंने राज ओवरसीज के सामने ऑटो रुकवा कर उस पर ताबड़तोड़ डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए मौके पर काफी लोग इकट्‌ठा हो गए। राहगीरों ने ही उसकी जान बचाई। भीड़ को देखते आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -