टेक्नोलॉजी: वैसे तो लॉन्चिंग के आस-पास ऐप्पल अपने करंट जनरेशन के मॉडल की कीमतें कम कर देता है परंतु इस बार अब उल्टा हो गया है। अब हाल के अपडेट्स के अनुसार, एप्पल की ओर से Iphone 17 के दाम बढ़ सकते हैं। पिछले काफी समय से आईफोन के दाम बढ़ने के कयास लग रहे हैं। कंपनी कुछ हफ्ते पहले अपने आईपैड और मैकबुक की कीमतों को 1 लाख रुपये तक बढ़ चुके हैं। अब Iphone 17 महंगा हो सकता है। यह कंपनी के सबसे ज्यादा पसंद करने वाले मॉडल्स में से एक है. पूरी दुनिया में इस समय Iphone 17 की बिक्री हो रही है। पिछले साल सितबंर में ही आईफोन 17 लॉन्च किया गया था और इसमें ऐप्पल ने कई सारे जबरदस्त फीचर्स दिए हैं।
10 अगस्त को बढ़ेगी कीमत
टिपस्टर फिक्सड फोकस डिजिटल की ओर से यह दावा किया गया है कि 10 अगस्त से आईफोन 17 के दाम बढ़ाए जा सकते हैं। इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है दामों में कितनी बढ़ोतरी होगी। बता दें कि ये बात सिर्फ एक लीक के तौर पर सामने आई है ऐप्पल की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं भारत में आईफोन 17 की कीमत 82,900 रुपये है। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या आखिर ऐप्पल इसके दाम बढ़ाएगा। यदि दाम बढ़ेंगे तो नई कीमत क्या होगी।
Iphone 17 में ये हैं फीचर्स
ऐप्पल ने Iphone 17 को भी प्रो मॉडल्स के जैसे ही 120 Hz रिफ्रेश रेड वाले डिस्पले से लैस किया है। इस आईफोन में A19 चिपसेट लगा है जो हैवी टास्क को आसानी से हैंडल कर लेगा। इसके अलावा रियर में 48MP का Primary Sensor और 48MP का अल्ट्रावाइड लैंस वाला ड्अल कैमरा सेटअफ और फ्रंट में 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा लगा हुआ है।
Iphone 17 Pro भी होगा महंगा
जो लीक सामने आया है कि उसमें यह नहीं बताया गया है कि आईफोन 17 सीरीज के सारे मॉडल्स ही महंगे होंगे। इससे यहां पर यह सवाल आता है कि क्या आईफोन 17 प्रो मॉडल्स के रेट बढ़ेंगे या फिर नहीं। माना यह जा रहा है कि नए प्रो मॉडल्स की लॉन्चिंग से पहले ऐप्पल आईफोन 17 प्रो और प्रो मैक्स की कीमतों में शायद बढ़ोतरी न हो। अगले महीने लॉन्च होने वाला मॉडल्स बढ़ी हुई कीमतों पर लॉन्च होंगे। जून में टिम कुक ने कहा था कि अब प्राइस बढ़ने से रोका नहीं जाएगा।