जालंधर: अली मोहल्ला में स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम की प्रधानी को लेकर आज चुनाव हो रहा है। जिसमें तीन उम्मीदवारों में विपन सभ्रवाल, विक्की गिल और राजू खोसला उम्मीदवार मैदान में प्रधानगी का चुनाव लड़ने के लिए उतरे हैं। सुबह 8:00 से वोटिंग जारी है। चुनावों में कुल 1300 वोटिंग में से अब तक 650 वोटिंग हो चुकी है।
चुनाव इंचार्ज सुरेंद्र कल्याण ने बताया कि पुलिस फोर्स की अगुवाई में वोटिंग शांतिमय ढंग से वोटिंग हो रही है। डीसी वरजीत वालिया और पुलिस कमिश्नर सतेंद्र सिंह द्वारा लगातार मौके का जायजा लिया जा रहा है। 5 बजे वोटिंग समाप्त हो जाएंगे, जिसके बाद 6 बजे वोटिंग की गिनती शुरू हो जाएगी और कुछ समय बाद नतीजे घोषित कर दिया जाएंगे।
उम्मीदवार विपन सभ्रवाल ने बताया कि हर पांच साल बाद मंदिर की प्रधानगी को लेकर चुनाव होता है, जिसको लेकर वोटिंग की जा रही है। इस दौरान विपन ने इलेक्शन कमीशन और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन शांतिमय ढंग से वोटिंग करवा रहा है। मैंने पहला चुनाव 2021 में जीता था, जिसके तहत आश्रम में निर्माण कार्य करवाया गया। उन्होंने हर वोटरों का तहेदिल से धन्यवाद किया।
उम्मीदवार राजू खोसला ने बताया कि आप पहली बार इतनी शांतिमय हालात में वोटिंग हो रही है, जिसके लिए प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मोहल्ले वासियों का सहयोग मिल रहा है, उम्मीद है चुनाव जीत जाऊ।
उम्मीदवार विक्की गिल ने कहा कि लोग जिसकी भी आश्रम में सेवा लगाएंगे। उन्हें वह मंजूर होगी। लोग काम के तहत ही वोट डालेगे। वोटिंग में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है।