.
LudhianaPunjab News: युवक की हत्या करने की नई सीसीटीवी आई सामने, परिजनों...

Punjab News: युवक की हत्या करने की नई सीसीटीवी आई सामने, परिजनों ने हाईवे किया जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला सुंदर नगर इलाके से सामने आया है, जहां हमलावारों ने 5 गोलियां मारकर नौजवान का कत्ल कर दिया। घटना सुभाष नगर और सुंदर नगर इलाके में रात करीब 11:30 बजे हुई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना का एक नया सीसीटीवी फुटेज भी समने आया है, जिसमें आरोपियों के चेहरे साफ दिख रहे है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कैसे पहले युवक पर गोलियां चलाई जाती है और उसके बाद तेजधार हथियारों से उसके शरीर पर चोटें मारी जाती है।

उधर, परिवार का हत्या के मामले में रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट मृतक के परिवार और रिश्तेदारों ने बस्ती जोधेवाल हाईवे पर धरना लगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर मामले में ढीली कार्रवाई करने का आरोप लगाया और हत्याकांड में शामिल आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। धरने से काफी लंबा जाम भी लग गया।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटनाक्रम के अनुसार हरजिंदर सिंह रात के समय अपने एक दोस्त की एक्टिवा (स्कूटर) उसके पास छोड़ने गया था। इसी दौरान वहां एक कार में सवार होकर 5 से 6 लोग आए। इन लोगों ने पहले किसी बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद माहौल पूरी तरह से गरमा गया और बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

इस फायरिंग में हरजिंदर सिंह गोलियों का शिकार हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 25 वर्षीय हरजिंदर अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता ऑटो चलाकर परिवार की मदद करते हैं और माता एक हाउसवाइफ (गृहिणी) हैं। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि दूसरी कार में सवार हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Ruturaj Gaikwad को पीछे छोड़ लिस्ट-ए क्रिकेट में शामिल हुए Jake Libby, बनाया खास रिकॉर्ड

खेल: घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों की बौछार करने...

अस्पताल से सामने आया Sonu Nigam का वीडियो, 77 साल पुराना गाना गाते दिखे सिंगर

मनोरंजन: बॉलीवुड में अपनी आवाज से सबके दिलों में...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि आश्रम चुनावः वोट डालने को लेकर लगी कतारें, देखें वीडियो

जालंधर: अली मोहल्ला में स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम की...

क्या सच में Iphone 17 की बढ़ेगी कीमतें, इस वजह से कंपनी ने किया दावा!

टेक्नोलॉजी: वैसे तो लॉन्चिंग के आस-पास ऐप्पल अपने करंट...

Ruturaj Gaikwad को पीछे छोड़ लिस्ट-ए क्रिकेट में शामिल हुए Jake Libby, बनाया खास रिकॉर्ड

खेल: घरेलू क्रिकेट में लगातार रनों की बौछार करने वाले जेक लिब्बी के हाथ बड़ी उपलब्धि लगी है। उन्होंने...

अस्पताल से सामने आया Sonu Nigam का वीडियो, 77 साल पुराना गाना गाते दिखे सिंगर

मनोरंजन: बॉलीवुड में अपनी आवाज से सबके दिलों में राज करने वाले सोनू निगम आए दिन सुर्खियों में बने...

घर में पैसे की कमी दूर करेगा Money Plant, लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

धर्म: घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए काफी लोग अपने...

Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि आश्रम चुनावः वोट डालने को लेकर लगी कतारें, देखें वीडियो

जालंधर: अली मोहल्ला में स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम की प्रधानी को लेकर आज चुनाव हो रहा है। जिसमें तीन...