मनोरंजन: दिव्यांका त्रिपाठी के घर में इस समय जश्न का माहौल है। एक्ट्रेस आखिर मां बन गई है। 41 की उम्र में उन्होंने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। घर में एक साथ दो नन्हे राजकुमार के आने से पूरा परिवार खुशी से चहक रहा है। अब दिव्यांका का अस्पताल के रुम से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस अपने बेबी को गोद को देखकर इमोशनल होती नजर आई है।
दिव्यांका ने क्या रखा बच्चों का नाम
वायरल वीडियो में दिव्यांका अपने बच्चों के नामों पर डिस्क्शन करती दिखाई दी है। दिव्याकां कहती है मम्मी बोल रही है कि जो बच्चा ज्यादा शैतान है। उसका नाम शैतानी से जोड़कर मत रखना है लेकिन हमें जो नाम रखना है हम रखेंगे। बस बच्चों को गोल-गोल घुमा देंगे और कहेंगे कि अब पहचानों कौन सा है।
विवेक दहिया भी दो बेटों के पिता बनने पर काफी खुश हैं। वो अपने लाडले को गोद में लेकर खिलाते नजर आए। विवेक खुलकर फादरहुड मोमेंट एन्जॉय करते हुए देखे जा सकते हैं। दिव्यांका अपने नन्हे राजकुमार को लोरी सुनाकर सुलाती हुई दिखाई दी। बेबी को लोरी सुनाते हुए एक्ट्रेस इमोशनल होती दिखी। उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी भी साफ नजर आ रही है।
दिव्यांका और विवेक एक साथ 2 बेटों के पेरेंट बनने पर खुशी से चहकते हुए देखे जा सकते हैं। दिव्यांका-विवेक ने अपने दोनों बच्चों की झलक तो दिखा दी है हालांकि उन्होंने अभी बेटों का चेहरा रिवील नहीं किया है। फैंस कपल के लाडलों को देखने के लिए बेताब हैं।
बता दें कि दिव्यांका और उनके बच्चे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। एक्ट्रेस के बेटों का घर में ग्रैंड वेलकम हुआ है। दोनों राजकुमार की उनकी दादी-नानी ने नजर भी उतारी है। दिव्यांका का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिसने फैंस का दिल जीता लिया है। वीडियो में दिखाया गया है कि दिव्यांका जब अपने बेटे को गोद में लेकर अपनी बिल्डिंग के दरवाजे पर पहुंची। उन्हें देखकर सिक्योरिटी गार्ड ने दरवाजा खोला लेकिन आगे बढ़ने की जगह दिव्यांका ने रुककर बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड को अपने नन्हे राजकुमार का दीदार कराया और बेटे को गार्ड का आशीर्वाद दिलवाया है।
सिक्योरिटी गार्ड के प्रति दिव्यांका के स्वीट जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस एक्ट्रेस से संस्कारों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
