HomeEntertainment370 की बिरयानी के बदले GF के साथ Physical होना, जोक पर...

370 की बिरयानी के बदले GF के साथ Physical होना, जोक पर हंसे कॉमेडियन Pranit More

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे को बिग बॉस के बाद से तगड़ी पहचान मिली है। उनके कॉमेडी शोज हाउसफुल जाते हैं। प्रणित अपने शो में ऑडियंस के एक्सपीरियंस पूछते हैं और फिर उनपर जोक्स क्रैक करते हुए हैं। प्रणित के शो में हाल ही में एक लड़के ने एक लड़की संग पहली डेट को लेकर भद्दी बातें कही हैं। लड़की के साथ फिजिकल होने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। जिस पर ऑडियंस समेत प्रणित मोरे भी खूब हंसे। एक लड़की के लिए शो में भद्दी बातें करने पर प्रणित को काफी ट्रोल किया गया है। जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी है।

प्रणित मोरे के शो में एक शख्स ने बताया कि वो एक लड़की के साथ डेट पर गया था। जहां उसने लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी लेकिन जब लड़की ने लड़के से कहा कि वो उसे घर छोड़ दे तो लड़के ने कहा कि वो अपने 370 रुपये वसूलना चाहता है जिसकी उसने लड़की को बिरयानी खिलाई थी।

लड़की उस लड़की को होटल ले जाना चाहता था लेकिन वो पहली बार मिले थे इसलिए लड़का उस लड़की को पार्क ले गया जहां अंधेरा था। वो उसके साथ फिजिकली इन्वॉल्व होकर अपने पैसे वसूलना चाहता था। लड़के ने जब ये किस्सा प्रणित के शो में सुनाया था तो प्रणित ने भी लड़की की खूब खिल्ली उड़ाई थी।

प्रणित ने मांगी माफी

प्रणित के शो की क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई है। महिलाओं की लेकर इंसेंसिटिव और वल्गर बातों को बढ़ावा देने और शो में उनकी खिल्ली उड़ाने पर प्रणित को तगड़ी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। उस समय उन्होंने पोस्ट शेयर करके माफी मांगी है।

इंस्टाग्राम पर स्टोरी

प्रणित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर सफाई दी है। उन्होंने माफी मांगी है। प्रणित ने लिखा कि – ‘मैंने हाल ही के क्राउडवर्क क्लिप को लेकर हो रही है। आलोचना देखी दर्शक द्वारा की गई टिप्पणियां मेरे विचारों को नहीं दर्शाती है। अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो मुझे हंसकर आगे बढ़ जाने के बजाय उस टिप्पणी पर आपत्ति जतानी चाहिए थी। वो मेरी चूक थी। लाइव क्राउडवर्क में अक्सर रियल टाइम में रिएक्शन देना पड़ता है लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। मैं इस फीडबैक को गंभीरता से लेता हूं और आगे से इस तरह की सिचुएशन को हैंडल करते ध्यान रखूंगा। हमने वीडियो को अपने सभी प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया है क्योंकि मैं उन विचारों को और बढ़ावा या नॉर्मलाइज नहीं करना चाहता है’।

‘मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने ग्रेसफुली अपनी चिंताएं जाहिर की। जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। मैं इस सीख को हमेशा याद रखूंगा। मैं भी एक इंसान हूं और लगातार सीख रहा हूं। जब मैं कोई गलती करता हूं और लोग मुझे मेरी गलती का एहसास करवाते हैं। इससे मैं छोटा नहीं होता बल्कि यह मुझे आगे बढ़ने में मदद करता है। मैं इस बात को एक्सेप्ट करता हूं कि मैं इस सिचुएशन को और बेहतर तरीके से संभाल सकता था। मैं आगे से इस बात को पूरा ध्यान रखूंगा कि भविष्य में कभी भी अनजाने में भी ऐसी सोच और ऐसे लोगों को सपोर्ट न करुं’।

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -