ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने में आम जनता के सहयोग की सराहना करते हुए स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति या समूह द्वारा तथाकथित “मोरल पुलिसिंग” करना और कानून को अपने हाथ में लेना किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस अधीक्षक ऊना द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि समाज में शांति और कानून का राज बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों या कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और स्वयं कार्रवाई करने से बचें।
