HomeHimachalUnaदिसंबर तक पीजीआई सैटेलाइट सेंटर को जनता को समर्पित करने का लक्ष्य:...

दिसंबर तक पीजीआई सैटेलाइट सेंटर को जनता को समर्पित करने का लक्ष्य: अनुराग सिंह ठाकुर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना, सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर वीरवार सुबह जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन पीजीआई सैटलाइट सेंटर में निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्तीए प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारीए पीजीआई के अधिकारी और निर्माण कार्य का जिम्मा संभालने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस अवसर पर परियोजना का निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से उन्हें निर्माण कार्य की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी भी दी।

निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिसंबर 2026 तक इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि पहले ही इस परियोजना के निर्माण में 18 माह की देरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को मिली विभिन्न विकासात्मक सौगातों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हिमाचल प्रदेश के प्रति विशेष लगाव रहा है, जिसका लाभ प्रदेश को विभिन्न परियोजनाओं और योजनाओं के रूप में मिला है। इस अवसर पर ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती, एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर सहित कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।

तृणमूल कांग्रेस के कई सांसद-विधायक भाजपा में आना चाहते हैं

तृणमूल कांग्रेस के कांग्रेस में संभावित विलय से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की तानाशाही से वहां के कई सांसद और विधायक स्वयं को मुक्त महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के अनेक जनप्रतिनिधि अब उस पार्टी के माहौल से बाहर निकलना चाहते हैं और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर विश्वास जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये जनप्रतिनिधि कांग्रेस में जाने के इच्छुक नहीं हैं और भाजपा को बेहतर विकल्प के रूप में देख रहे हैं।

पंजाब की दुर्दशा के लिए कांग्रेस और आप जिम्मेदार

वहीं अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब को ड्रग्स, बढ़ते कर्ज और गैंगस्टर संस्कृति ने गंभीर नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने पंजाब को देश का अग्रणी अन्नदाता बताते हुए कहा कि राज्य की जनता ने हमेशा देश की खाद्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने शासनकाल में पंजाब के विकास की बजाय राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ दशक में पंजाब को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के बजाय अपराध और अव्यवस्था की ओर धकेला गया। उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब की जनता समय आने पर इन मुद्दों का उचित जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -