Himachal Govt
Nationalहिंसा में 2 महिलाओं की हत्या, जलाए फार्महाउस, CRPF तैनात, देखें वीडियो

हिंसा में 2 महिलाओं की हत्या, जलाए फार्महाउस, CRPF तैनात, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

इंफाल: मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में हुई हिंसा में 2 महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी और एक गांव के बाहर कुछ फार्महाउस जला दिए गए। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय चोंगा सिथलौ और 30 वर्षीय किंबोई सिंगसन के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि गांव के कई लोग अब भी लापता हैं। ऐसा माना जा रहा कि इन घटनाओं को उग्रवादियों ने अंजाम दिया। यह घटना तामेंगलोंग और नोनी जिलों में दो महिलाओं समेत चार लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने के दो दिन बाद हुई है।

अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि हथियारबंद उग्रवादियों ने कुकी समुदाय की दो महिलाओं की तब गोली मारकर हत्या कर दी, जब वे लेइसंगफाई गांव के अंदर एक सुनसान खेत में जलावन की लकड़ी इकट्ठा करने गई थीं। एक अधिकारी ने बताया कि आधुनिक हथियारों से लैस बड़ी संख्या में उग्रवादियों ने मंगलवार रात करीब 10.30 बजे चावांगकिनिंग नागा गांव पर हमला किया। यह हमला तमेंगलोंग जिले के लेइसंगफाई में दो कुकी महिलाओं की गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ घंटों बाद हुआ। उन्होंने बताया कि पास के इलाके में तैनात सीआरपीएफ जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने कहा, ‘बुधवार सुबह 4.30 बजे तक करीब छह घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

सीआरपीएफ ने जवाबी फायरिंग की और उग्रवादियों को गांव में घुसने से रोका।’ उन्होंने बताया कि हालांकि, गांव की सीमा पर बने लकड़ी के दो घर जल गए। गांव के रहने वाले डेनियल चारेनामाई ने कहा, ‘हमारे गांव पर रात करीब 10.30 बजे हमला हुआ और सुबह 4 बजे तक गोलीबारी जारी रही। हमारे गांव में तैनात सीआरपीएफ ने जवाबी फायरिंग की और गांव पर कब्जा होने से बचाया।’ वरिष्ठ नागा नेता और नागा पीपल्स फ्रंट के विधायक अवांगबोउ न्यूमाई ने बुधवार को चावांगकिनिंग में दो महिलाओं की हत्या और घरों को जलाए जाने की निंदा की। न्यूमाई ने एक बयान में कहा, ‘इस तरह की बर्बर और बेमतलब की हरकतें किसी भी समुदाय के लिए कभी कुछ अच्छा नहीं लाएंगी।’

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 10 माह पहले हुई थी एक की शादी, देखें वीडियो

3 माह की पत्नी गर्भवती पंचकूला: जिले में अलग-अलग दो...

Punjab News: GNDU के Dashmesh Auditorium में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन का आयोजन, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक विरासत, सभ्यता और परंपरागत...

हरियाणा में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में आई तेजी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रगति...

iPhone को लेकर पोते ने किया दादी-बुआ पर हमला, देखें वीडियो

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में iPhone और...

सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 10 माह पहले हुई थी एक की शादी, देखें वीडियो

3 माह की पत्नी गर्भवती पंचकूला: जिले में अलग-अलग दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जिसमें...

Punjab News: GNDU के Dashmesh Auditorium में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन का आयोजन, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक विरासत, सभ्यता और परंपरागत कदरां-कीमतों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से करवाए जा रहे...

हरियाणा में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में आई तेजी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रगति और प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की उच्चस्तरीय बैठक में राज्य की...

Punjab News: ED की Raid पर डॉ. बलबीर सिंह का केंद्र पर निशाना, चुनाव से पहले पहुंचती एजेंसियां, देखें वीडियो

पटियालाः पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला में ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर...