Himachal Govt
NationaliPhone को लेकर पोते ने किया दादी-बुआ पर हमला, देखें वीडियो

iPhone को लेकर पोते ने किया दादी-बुआ पर हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में iPhone और 3 लाख रुपये की मांग को लेकर बुजुर्ग दादी और बुआ के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। आरोप है कि महंगे शौक पूरे करने के लिए आरोपी पोता लगातार परिवार पर दबाव बना रहा था और मांग पूरी नहीं होने पर उसने बुजुर्ग दादी और अपनी बुआ के साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवक की तलाश शुरू कर दी है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की है।

युवक स्वजन पर आईफोन दिलाने का दबाव बना रहा और इसके लिए वह 3 लाख रुपये की मांग कर रहा है। जब बुजुर्ग दादी और बुआ ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो उसने दोनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। वीडियो में दादी रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई देती और दिन-रात घर में आतंक मचाने की बात कहती सुनाई दे रही है। प्रसारित वीडियो में साफ दिखाई दे रहा कि युवक किस तरह बेखौफ होकर वृद्ध दादी और बुआ पर हाथ उठा रहा है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय का कहना है कि प्रसारित वीडियो के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। किसी के भी थाने पर इस बाबत तहरीर नहीं दी गई है।

रोते-बिलखते हुए पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई और पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार परिवार पर अपनी मांग पूरी करने का दबाव बना रहा था। परिवार की ओर से यह भी बताया गया है कि हाल ही में आरोपी को नई बाइक खरीदकर दी गई थी। इसके बावजूद अब उस पर महंगे iPhone और 3 लाख रुपये की मांग करने का आरोप है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी की मांग पूरी नहीं होने पर उसने घर में विवाद किया और दादी तथा बुआ के साथ मारपीट की। फिलहाल वायरल वीडियो और पीड़िता के आरोपों के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के सबसे सुरक्षित क्षेत्र माने जाने...

स्वस्थ नागरिक ही ‘विकसित भारत’ का सपना साकार कर सकते हैं – Aarti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य, आयुष और चिकित्सा शिक्षा मंत्री...

सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 10 माह पहले हुई थी एक की शादी, देखें वीडियो

3 माह की पत्नी गर्भवती पंचकूला: जिले में अलग-अलग दो...

Punjab News: GNDU के Dashmesh Auditorium में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन का आयोजन, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा धार्मिक विरासत, सभ्यता और परंपरागत...

Jalandhar News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, इलाके में चली गोलियां, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के सबसे सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले कैंट में गोलियां चलने की घटना सामने आई है।...

Jalandhar News: पुल बनाने के विरोध फिर दुकानदारों में रोष, केंद्र के खिलाफ निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कैंट के गढ़ा रोड स्थित फ्लाईओवर के मुद्दे पर दुकानदारों के लगातार विरोध पाया जा रहा है।...

स्वस्थ नागरिक ही ‘विकसित भारत’ का सपना साकार कर सकते हैं – Aarti Singh Rao

चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य, आयुष और चिकित्सा शिक्षा मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि केवल स्वस्थ नागरिक ही...

सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, 10 माह पहले हुई थी एक की शादी, देखें वीडियो

3 माह की पत्नी गर्भवती पंचकूला: जिले में अलग-अलग दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जिसमें...