Himachal Govt
Nationalसमुद्र में भिड़े भारतीय और पाकिस्तानी जहाज, भारत ने राजनयिक को किया...

समुद्र में भिड़े भारतीय और पाकिस्तानी जहाज, भारत ने राजनयिक को किया तलब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच समुद्री मोर्चे पर तनाव बढ़ाने वाली एक घटना सामने आई है। 15 सितंबर की शाम उत्तर अरब सागर में भारतीय नौसेना के एक फ्रंटलाइन युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के एक जहाज के बीच टक्कर हो गई। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी नौ सैनिक जहाज एक नियमित निगरानी मिशन पर तैनात भारतीय युद्धपोत के बेहद करीब तेज गति से आया और इस दौरान उसने गैर-पेशेवर तथा असुरक्षित तरीके से मैन्युवरिंग की। इसी वजह से दोनों जहाजों की टक्कर हुई। हालांकि टक्कर में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। घटना के बाद भारत ने इसे गंभीरता से लिया है और पाकिस्तान के राजनयिक को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

भारतीय नौ सेना का फ्रंटलाइन युद्धपोत उत्तर अरब सागर में नियमित निगरानी मिशन पर था। इसी दौरान पाकिस्तान नौ सेना का एक जहाज तेज गति से भारतीय युद्धपोत के करीब आया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी जहाज की मैन्युवरिंग को असुरक्षित और गैर-पेशेवर माना गया। दोनों जहाजों के बीच पर्याप्त दूरी नहीं रह गई और आखिरकार उनकी टक्कर हो गई। फिलहाल सार्वजनिक तौर पर दोनों जहाजों के नाम और टक्कर की सटीक लोकेशन जैसी तकनीकी जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना में फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन मामला इसलिए गंभीर है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में दोनों देशों के युद्धपोतों की सुरक्षित दूरी और संचालन को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच पहले से समझौता मौजूद है। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को नई दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के कार्यवाहक राजदूत को तलब किया। उनके सामने पाकिस्तानी नौ सैनिक इकाइयों के व्यवहार को अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर बताते कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। भारत ने कहा कि घटना में पाकिस्तानी नौ सैनिक जहाज का आचरण अप्रैल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य अभ्यासों, युद्धाभ्यासों और सैनिकों की आवाजाही के बारे में अग्रिम सूचना पर समझौता के आर्टिकल 10 के सीधे खिलाफ था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

390 घंटे तक चलेगा ‘ऑर्गेनिक ग्रोवर’ प्रशिक्षण कोर्स

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए सिरसा...

CJP प्रोटेस्ट के लिए बनी Committee में नहीं होगा बदलाव, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया आदेश

नई दिल्ली: राजधानी के जंतर-मंतर पर सीजेपी और देश...

390 घंटे तक चलेगा ‘ऑर्गेनिक ग्रोवर’ प्रशिक्षण कोर्स

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए सिरसा जिले के मांगेआना स्थित फल उत्कृष्टता केंद्र में संचालित होने...

Punjab News: 4 से 5 हजार के लिए ठेकेदार के जलील करने पर युवक ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के फील्ड गंज इलाके में 22 साल के युवक ने ठेकेदार की प्रताड़ना और जलालत से तंग...

CJP प्रोटेस्ट के लिए बनी Committee में नहीं होगा बदलाव, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया आदेश

नई दिल्ली: राजधानी के जंतर-मंतर पर सीजेपी और देश के बाकी हिस्सों में छात्रों के विरोध प्रदर्शन में जो...

Jalandhar News: DAV College में Singer Nijjar के नए गाने की शूटिंग को लेकर हुआ विवाद, DC को भेजी शिकायत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: डीएवी कॉलेज में पंजाबी गायक निज्जर के नए गाने की शूटिंग को लेकर मामला गरमा गया है।...