Girl in a jacket
HomeChandigarh2 नाबालिग युवक कुछ ही Second में Activa चोरी कर फरार, देखें...

2 नाबालिग युवक कुछ ही Second में Activa चोरी कर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः एक्टिवा चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसमें 2 नाबालिग युवक जिनकी उम्र करीब 15 -16 साल के बीच प्रतीत हो रही है कुछ ही सेकेंड में एक्टिवा चोरी कर फरार हो जाते हैं। इस घटना के बाद से सभी लोगों में हैरानी का माहौल है कि इन छोटे बच्चो को ऐसा करने के लिए कौन सिखाता है।

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर 46 में एक एक्टिवा दुकान के बाहर खड़ी थी। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि एक्टिवा सड़क किनारे एक दीवार के साथ खड़ी हुई है। तभी वहां दो नाबालिग आते हैं, जिनमें से एक नाबालिग एक्टिवा का लॉक खोलकर चला जाता है, जबकि दूसरा एक्टिवा को स्टार्ट करने की कोशिश करता है, लेकिन एक्टिवा स्टार्ट नहीं होती। फिर दोबारा छोटा लड़का वहां आता है और 20 सेकेंड के अंदर ही एक्टिवा को स्टार्ट कर दोनों उसे चुरा ले जाते हैं।

चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी और सेक्टर 9 में हुई गोलीबारी की घटना के बाद क्राइम को रोकने के लिए जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। ये शहर की ज्यादातर मुख्य सड़कों पर हैं। चोर इसी का फायदा उठाकर सेक्टरों के अंदर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अभी शिकायत नहीं मिली है। जैसे ही उन्हें शिकायत मिलेगी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -