Girl in a jacket
HomeNationalओवरटेक करते तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत

ओवरटेक करते तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, 3 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सूरजपुरः ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 युवकों की मौत हो गई। हादसा अंबिकापुर-प्रतापपुर मेन रोड पर हुआ। टक्कर के बाद दोनों बाइक पर सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। वहीं टक्कर इतनी भीषण थी कि दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं थी।

हादसा प्रतापपुर थाना इलाके का खड़गवां चौक के पास हुआ। एक बाइक पर प्रतापपुर निवासी दो दोस्त सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक सवार था जो छतरपुर का रहने वाला था। स्थानीय लोगों ने खड़गवां पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से तीनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा। जहां डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे में मृत तीनों युवकों की पहचान हो गई है। प्रतापपुर निवासी पुनीत यादव (22) अर ओमप्रकाश सारथी (25) एक ही बाइक पर सवार थे। वहीं तीसरा युवक छतरपुर गांव का रहने वाला था। तीनों की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -