HomeGovernment NewsHaryana Govtहरियाणा के स्कूलों में बनेंगे वर्टिकल भवन, स्कूलों की लैब सुचारू रखने...

हरियाणा के स्कूलों में बनेंगे वर्टिकल भवन, स्कूलों की लैब सुचारू रखने के भी निर्देश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल बिल्डिंग को गिराकर नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाए, नये बनने वाले भवन ना सिर्फ आकर्षक हों, साथ ही यह वर्टिकल रूप में हों। बाकि जगह का इस्तेमाल बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड के रूप में हो। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद प्रदेश के किसी भी खस्ताहाल बिल्डिंग में बच्चों की कक्षा न लगे, उन्हें आस—पास के सरकारी भवन या दूसरे स्कूलों में तब तक शिफ्ट किया जाए, जब तक नये भवन का निर्माण नहीं हो जाता। इसके लिए टैंडर प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को हरियाणा निवास में सीएमजीजीए तथा वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव डॉ यशपाल, एसपीडी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, मुख्यमंत्री के ओएसडी राजेश संधू, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (CMGGA) भी उपस्थित थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (सीएमजीजीए) ने प्रदेश के अलग अलग स्कूलों तथा जल परियोजनाओं का अवलोकन करने के बाद अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की थी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में उपलब्ध साइंस लैब, कंप्यूटर लैब तथा अन्य सुविधाएं बच्चों को सुचारू रूप से मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्कूलों में ड्यूल डेक्स जल्द उपलब्ध करवाने को भी कहा। इस बीच उन्होंने स्कूलों में पुराने हो चुके कंप्यूटर तथा अन्य उपकरणों की भी एक माह के अंदर नीलामी इत्यादि की प्रक्रिया को पूरा करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्कूलों को नई बिल्डिंग की जरूरत है, उनका निर्माण कार्य तेजी से किया जाए, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

रिपोर्ट तलब की, जवाबदेही सुनिश्चित होगी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष सीएमजीजीए द्वारा दिखाई गई रिपोर्ट के आधार पर जिन स्कूलों में खामियां मिली है, उनकी रिपोर्ट तलब की गई है। बकायदा डीईओ से लेकर सभी की जवाबदेही सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही क्लास ए के अधिकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के तमाम स्कूलों के प्रिंसिपल अथवा मुख्य अध्यापकों की वहां व्यवस्था इत्यादि बनाए रखने की जवाबदेही तय हो, अगर किसी स्कूल में खामियां मिलती है तो उस संबंध में तुरंत एक्शन लिया जाए।

जल परियोजनाओं बारे भी दिए निर्देश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में जल परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महाग्राम योजना के तहत हो रहे कार्यो के अलावा अमृत सरोवर के मूल्यांकन और जलघरों की स्थिति संबंधित रिपोर्ट दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा में जिन गांवों में महाग्राम योजना के कार्य चल रहे हैं, उनमें एसटीपी पर मुख्य रूप से फोक्स किया जाए। उनके निर्माण, कनेक्शन इत्यादि का कार्य समय रहते पूरा हो। साथ ही आने वाले दिनों में बारिश के मद्देनजर ड्रेन तथा सीवरेज इत्यादि की सफाई करवाने के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति कराना है।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -