Girl in a jacket
HomeNationalDLF गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबे 2 बच्चों की हुई मौत

DLF गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबे 2 बच्चों की हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के वीवीआईपी इलाके में एक बड़ी घटना हो गई। एंबियंस मॉल के पीछे स्थित एंबियंस आइलैंड के गोल्फ कोर्स के तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 11 वर्षीय और 10 वर्षीय बच्चों के रूप में हुई है, जो पास के ही नाथूपुर गांव के रहने वाले थे। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गौर रहे कि इसी तरह की घटना दिल्ली के द्वारका में भी 3 साल पहले आई थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा देर रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। नाथूपुर गांव के रहने वाले दोनों बच्चे शाम को घर से खेलने के लिए निकले थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चे सुरक्षा घेरे को पार कर एंबियंस आइलैंड के अंदर बने गोल्फ कोर्स की तरफ चले गए। वहां बने एक गहरे कृत्रिम तालाब में नहाने चले गए और दोनों की डूबने से मौत हो गई।

देर रात को हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची। डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस की टीम तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने भारी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों मासूमों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की मामले में जांच की जा रही है। उधर, इस हादसे ने एंबियंस आइलैंड और गोल्फ कोर्स जैसे हाई-प्रोफाइल इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -