देवासः हाटपीपल्या क्षेत्र के नेवरी फाटा में क्रिकेट खेलते समय दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। गेंद निकालने के दौरान कुएं में उतरे 2 किशोरों की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी मुताबिक, कुछ किशोर खेत में बने मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद पास के कुएं में जा गिरी। गेंद निकालने के लिए एक किशोर कुएं में उतरा, लेकिन उसका पैर फिसल गया और वह डूबने लगा। उसे डूबता देख दूसरा किशोर भी कुएं में कूद गया, लेकिन वह भी संतुलन खो बैठा और दोनों गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकालकर हाटपीपल्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 15 वर्षीय देवेंद्र गोस्वामी पुत्र मुकेश गोस्वामी और 16 वर्षीय राजवीर नायक पुत्र विनोद नायक, निवासी नेवरी फाटा के रूप में हुई है। परिजनों और पुलिस की समझाइश के बाद शव को वापस हाटपीपल्या अस्पताल लाया गया। थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।
