Girl in a jacket
HomeJammu and Kashmirबड़ी खबरः सवारियों से भरी बस पलटी, 15 की मौत, 20 घायल,...

बड़ी खबरः सवारियों से भरी बस पलटी, 15 की मौत, 20 घायल, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊधमपुरः जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर जिले के रामनगर इलाके में सवारियों से भरी बस पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार खगोट क्षेत्र में बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस घटना में 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान सवारियों में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद यात्रियों की चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोग मदद के लिए आगे और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मौके पर एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोग और बचाव दल मौके पर राहत कार्य में जुटे हुए है। इस घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने ऊधमपुर के रामनगर में हुए भीषण बस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए बचाव कार्यों की जानकारी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने जिला उपायुक्त (DC) ऊधमपुर से बात की है और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने लिखा- अभी-अभी ऊधमपुर के डीसी मिंगा शेरपा से बात कर गांव कनोत (Kanote) के पास हुए दुखद सड़क हादसे की जानकारी ली है। रामनगर से ऊधमपुर जा रही एक सार्वजनिक परिवहन बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है। हादसे में हताहतों की संख्या अधिक होने की आशंका है। सभी संभावित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। घायलों को चिकित्सा सहायता के लिए स्थानांतरित किया जाएगा और गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने (विमान से भेजने) की व्यवस्था भी की जा रही है। मैं स्थानीय प्रशासन और राजिंदर शर्मा के नेतृत्व वाली हमारे स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के साथ लगातार संपर्क में हूं।”

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -